फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   son killed father in lakhimpur kheri

बेहोश पिता को तलवार से काट डाला, बेटा करता रहा तंत्रमंत्र से ठीक करने की कोशिश

Fri, 26 Apr 2019 10:34 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Apr 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
son killed father in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर

पढुआ पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव पठाननपुरवा में तथाकथित तांत्रिक बेटे ने गुरुवार तड़के 65 वर्षीय पिता को पीट-पीटकर बेहोश कर दिया। बाद में होश में लाने के लिए तंत्रमंत्र पढ़े, फिर भी होश नहीं आया तो उनकी तलवार से गर्दन, सिर पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बाद में कुछ देर तक शव के पास बैठा रहा। वारदात के वक्त परिवार के लोग घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


गांव पठाननपुरवा निवासी हकीकुन निशा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा नहरुद्दीन कोतवाली तिकुनियां के बेलरायां, ढखेरवा समेत कई मदरसों में पढ़ा चुका है। करीब एक सप्ताह से मानसिक रूप से परेशान था। इस वजह से घर पर ही रहता था। उसे नींद नहीं आती थी। आरोप है कि तबीयत खराब होने पर वह लोगों को मारने दौड़ता था। गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर लेटे थे। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे वह उठा और सो रहे 65 वर्षीय पिता कमरूद्दीन उर्फ  टेकई को लात मारकर जगाया। इसके बाद उनकी पिटाई की जिससे वह बेहोश हो गए। बाद में पिता को होश में लाने के लिए मंत्र पढ़ने लगा। होश में नहीं आए तो घर में रखी तलवार लाकर पिता की गर्दन, सिर, और शरीर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख परिवार के लोग मौके से भाग गए। सूचना पर पढुआ चौकी इंचार्ज हनुमंत तिवारी फोर्स के साथ पहुंचे। शव के पास बैठे हत्या आरोपी बेटा नहरुद्दीन को हिरासत में लेकर तलवार कब्जे में ले ली। 
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में हत्या आरोपी कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। उसने पिटाई से बेहोश हुए पिता को पहले तंत्र साधना से उठाने की कोशिश की, लेकिन जब वह नहीं उठे तो तलवार से काटकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-आरके वर्मा, सीओ निघासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed