फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Son caught having fun, father caught in sexual harassment, both got married

Bareilly News: रंगरेलियां मनाते पकड़ा बेटा, यौन उत्पीड़न में फंसा बाप, दोनों का हो गया निकाह

Tue, 22 Jul 2025 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Son caught having fun, father caught in sexual harassment, both got married
नवाबगंज (बरेली)। वर्ष 1990 में रिलीज फिल्म बाप नंबरी, बेटा दस नंबरी उम्रदराज लोगों ने जरूर देखी होगी। कुछ ऐसा ही वाकया कस्बे से सटे गांव में देखने को मिला है। यहां पिता ने इश्क की जंग में बेटे को काफी पीछे छोड़ दिया है। बेटे के प्रेमिका से निकाह के दो दिन बाद सोमवार को पिता का भी निकाह हो गया। इससे अब उनके परिवार में क्लेश मच गया है।
विज्ञापन


करीब 45 साल के शख्स के परिवार में पत्नी और चार बेटे हैं। शख्स कोई काम करता है। काम के सिलसिले में उसका पीलीभीत के जहानाबाद इलाके में जाना होता है। वहां 21 वर्षीय युवती से उसका प्रेम-प्रसंग हो गया। बताते हैं कि दोनों के बीच संबंध बने तो युवती गर्भवती हो गई, जब युवती ने शादी को कहा तो यह ग्रामीण बड़े परिवार का मुखिया होने की बात कहकर मुकर गया। नाराज युवती ने उसके खिलाफ तीन दिन पहले थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आरोप लगाया कि उसके साथ गलत हरकत कर वीडियो बना ली है, जिसे वायरल करने की धमकी दी जा रही है। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी बैकफुट पर आ गया। दोनों पक्षों में पंचायत के बाद उसने युवती के साथ सोमवार को निकाह कर लिया। बताते हैं कि उसने अपनी कुछ जमीन का भी युवती के नाम बैनामा कराया है। संवाद
विज्ञापन


---
तीन दिन पहले पंचायत ने कराया बेटे का निकाह

इस ग्रामीण के बड़े बेटे की उम्र भी 21 साल है। उसका गांव की युवती से प्रेम-प्रसंग था। दो दिन पहले ग्रामीणों ने दोनों को खेत में रंगरेलियां मनाते पकड़ लिया। इसके बाद काफी हंगामा हुआ। युवती के परिवार ने युवक पर कार्रवाई की चेतावनी दी तो पंचायत बैठी। इसमें तय हुआ कि दोनों का निकाह करा दिया जाए। कस्बे के बरातघर में उसी रात दोनों का निकाह करा दिया गया। अब पिता भी नई दुल्हन ले आए हैं। इससे परिवार में खटपट शुरू हो गई है। वहीं, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed