{"_id":"6123f72c8ebc3e48384cdc3b","slug":"son-beaten-to-his-father-for-property-bareilly-news-bly4572761119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुत्री को जमीन देने पर पुत्र ने पिता को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुत्री को जमीन देने पर पुत्र ने पिता को बेरहमी से पीटा
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
थाने में पुलिस से शिकायत करता रिटायर्ड एयरपोर्ट कर्मी ।
Link Copied
बरेली। पौने दो सौ वर्ग गज का प्लॉट बेटी के नाम करना सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मी हेतराम बौद्ध को भारी पड़ गया। इससे नाराज उनके बेटे कमल कांत सिद्धार्थ और उसकी पत्नी ऋचा ने उन्हें बंधक बना लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। हेतराम की पत्नी कमला ने भी बेटे और बहू का साथ दिया। सूचना मिलने पर पहुंची बेटी ने उन्हें किसी तरह मुक्त कराया। हेतराम ने कमलकांत और कमला के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चाबड़ निवासी हेतराम ने बताया कि उनका बेटा कमलकांत कई महीनों से फंड, ग्रेज्युटी और अन्य योजनाओं में जमा धन अपने नाम न करने पर उनके साथ अमानवीय व्यवहार कर रहा है, जबकि उन्होंने उसे ही नॉमिनी बना रखा है। उन्होंने अपना 175 वर्ग गज का एक प्लॉट बेटी के नाम कर दिया। इससे कम बौखला गया। उसने 21 अगस्त को अपनी मां के सामने ही उन्हें कमरे में बंद करके पीटा। इसके बाद उसने कमरे में धुआं भरकर उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने अपनी पुत्री को फोन करके बुलाया तो उसने उन्हें मुक्त कराया। सोमवार को वह थाने पहुंचे और पुलिस को अपने जख्म दिखाए। इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुजुर्ग की हर संभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।