फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Somewhere in the dance, there are so many children learning to cook

कहीं डांस तो कहीं बच्चे सीख रहे खाना बनाना 

Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 26 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
Somewhere in the dance, there are so many children learning to cook
Somewhere in the dance, there are so many children learning to cook - फोटो : बरेली, अमर उजाला
शहर के स्कूलों में चल रहे समर कैंपाें में खूब मस्ती हो रही है। कहीं डांस सिखाया जा रहा है तो कहीं बच्चे खाना बनाना सीख रहे हैं। संस्कार की पाठशाला भी चल रही है। 
विज्ञापन

संस्कार समर कैंप में बच्चों को एडवेंचर थीम के साथ कुछ नई चीजें सिखाई गईं। वेस्ट प्लास्टिक की बोतल से वाल हैंगिंग, फ्लावर वास बनाना सिखाया गया। गिफ्ट रैप करना, पार्टी मास्क और हैट बनाया सिखाया। बच्चों ने खूब आनंद लिया। बच्चों की पर्सनैलिटी निखार और तीन गानाें पर डांस सिखाया। कैंप समन्वयक अंजली चड्ढा व विभा शर्मा ने बताया कि बच्चाें को अंतरराष्ट्रीय खेल भी खिलाया गया। सहायक समन्वयक सना खान, चांदनी चौहान ने बताया कि बच्चे कैंप में बहुत खुश हैं। इसमें सारिका, आकांक्षा, रिचा, अर्चना, प्रज्ञा, प्रिया, रिंकी, सदफ, दीपा का सहयोग रहा। बीबीएल स्कूल, पीलीभीत और अलखनाथ में भी समर कैंप का समापन धूमधाम से हुआ। इस मौके पर बच्चों ने डांस, संगीत वादन, पेंटिंग, फायरलेस कुकिंग, मेहंदी, कंप्यूटर, फोटोग्राफी, एरोबिक व अन्य कई खेल सीखे। कैंप में 500 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। इसमें प्रबंधक सर्वेश कुमार, माधव अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, विमलजीत कौर, इमा शर्मा, निधि जौहरी, प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल, दीपक गुप्ता, संतोष शर्मा, सुरभि श्रीवास्तव, दीपा नागपाल का सहयोग रहा। श्री गुलाबराय मांटेसरी स्कूल में 10 दिवसीय समर कैंप में 2480 बच्चाें ने भाग लिया। फुटबॉल, बास्केटबॉल, वालीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, तबला, मेहंदी में बच्चों ने हुनर सीखा। प्रबंधक राजेश अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया। संचालन रजनीश त्रिवेदी ने किया। बिशप कोनरॉड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में समर कैंप का समापन हुआ। इस मौके पर सिस्टर लिली फर्नांडिस, फादर हेराल्ड डिकून्हा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed