{"_id":"58af3c2a4f1c1ba03fb23ad9","slug":"something-that-the-credibility-of-bareilly-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ ऐसा करें कि साख बनी रहे बरेली कालेज की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ ऐसा करें कि साख बनी रहे बरेली कालेज की
बरेली।
Updated Fri, 24 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
Something that the credibility of Bareilly College
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौका था बरेली कॉलेज में युवा सप्ताह में विभिन्न प्रयोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने का और इसी बहाने इस कालेज के गरिमामय इतिहास को याद करते हुए इसकी साख को बनाए रखने पर चिंतन सा होने लगा। प्राचार्य सोमेश यादव ने स्वागत भाषण में अपनी बात शुरू की उन्हें नीले आसमान को बदरंग करने वाले परेशान करते लग रहे थे लेकिन समापन भाषण में अपने बच्चों की उपब्धियों और कार्यक्रम के दौरान उनकी अपेक्षित प्रतिक्रिया से इतने उत्साहित थे कि बोले मैं हौसले से भर गया हूं। इस दरम्यान वक्ताओं ने बहुत सी बातें कही जिनमें आज के हालात से थोड़ा हताशा थी लेकिन उम्मीदें भी थी। डॉ पूर्णिमा अनिल और डॉ वंदना शर्मा ने कार्यक्रम संचालन के साथ छात्रों का मनोबल बढ़ाया। कल्चरल समिति के सचिव डॉ. एसी त्रिपाठी ने अभ्यागतों के स्वागत के साथ अपना नजरिया रखा। प्राचार्य डॉ सोमेश यादव ने पहले संकेतों में अपनी परेशानियों का जिक्र किया फिर छात्रों को कई मंत्र दिए। उनका कहना था कि छात्र अगर राजनीति भी करें तो अपने लिए करें दूसरों के इशारों पर नहीं। मुद्दों की राजनीति करें । डॉ. सोमेश यादव ने कहा कि कॉलेज में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम और बड़े स्तर पर किए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज राजनीतिक दलों के लिए नर्सरी बन गया है। कुछ ऐसा करें जिससे कॉलेज की साख बनी रहे और कॉलेज का नाम रोशन हो। अमर उजाला के संपादक दिनेश जुयाल ने भी छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। इस अवसर पर डॉ. एसपी मौर्या, डॉ. एके सक्सेना, डॉ. संजीव सक्सेना, डॉ. मंजू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
इन विजेताओं को मिला पुरस्कार
पोस्टर : वारनी शुक्ला प्रथम, सक्षम द्वितीय और शिखा सारस्वत तृतीय
नुक्कड़ नाटक : मोहित श्रीवास्तव एवं टीम प्रथम, शिल्पी की टीम द्वितीय और आकाश की टीम तृतीय
पेंटिंग :सुमितम शंखधार प्रथम, सक्षम शर्मा द्वितीय और गौरी तृतीय
क्विज : गौरव तुली और मोहम्मद यूसुफ प्रथम, पंकज और रोहित यादव द्वितीय, गुंजन सक्सेना और सुमित तृतीय
वाद विवाद : साक्षी शर्मा प्रथम, वंश चतुर्वेदी द्वितीय और दामिनी तृतीय
आशु भाषण : अंशिका जौहरी प्रथम, साक्षी शर्मा द्वितीय और ललित शर्मा तृतीय
निबंध : शिवम मिश्रा प्रथम, रजनी रानी द्वितीय और अरुण कुमार तृतीय
रंगोली : शुभम सक्सेना प्रथम, वारनी शुक्ला द्वितीय और शिखा सिंह तृतीय
सुगम संगीत गायन : मंयक व प्रतिष्ठा प्रथम, निखिल व शुभम द्वितीय और ललिता व दीक्षा तृतीय
नृत्य : मनीष कश्यप व दीक्षा त्रिपाठी प्रथम, सृष्टि गुप्ता व सुष्मिता द्वितीय और ललिता शर्मा व कोमल तृतीय
शास्त्रीय गायन :निखिल वर्मा प्रथम, अभिनव शर्मा द्वितीय और ज्योति शर्मा तृतीय
शास्त्रीय वादन : सृष्टि गुप्ता प्रथम, दीक्षा त्रिपाठी द्वितीय और ज्योति पाल तृतीय