{"_id":"587a78a94f1c1b8327baa764","slug":"solstice-sun-the-boom-can-not-feast","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरायण हुए सूर्य, खिचड़ी भोज की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरायण हुए सूर्य, खिचड़ी भोज की रही धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Sun, 15 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Solstice sun, the boom can not feast
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य के उत्तरायण होने पर मकर संक्रांति का पर्व शहर भर में उत्साह पूर्वक मनाया गया। जगह-जगह खिचड़ी भोज की धूम रही। खास तौर से मंदिरों में खिचड़ी भोज में भारी भीड़ नजर आई। इसके अलावा शहर के लगभग हर मोहल्लों में लोगों ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। इस तरह के कार्यक्रम कई सामाजिक संस्थाओं ने भी किए और जरूरतमंदों को कंबल वस्त्र आदि बांटे।
इस मौके पर खास तौर से अलखनाथ मंदिर, टीबरी नाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर, बनखंडी नाथ मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, हरि मंदिर, काली बाड़ी के मां काली देवी मंदिर, सिविल लाइंस के हनुमान मंदिर शहामतगंज के शिरडी साई सर्वदेव मंदिर, बिहारीपुर के रघुनाथ मंदिर सहित शहर के सभी छोटे मंदिरों में खूब भीड़ रही। लोगों ने यहां प्रसाद के रूप में खिचड़ी भोज का लुत्फ लिया। इसके अलावा शहर के हर गली हर मोहल्लों में स्थानीय लोगों ने भी खिचड़ी भोज का आयोजन किया। जहां हर गुजरने वाले को रोक कर खिचड़ी का प्रसाद दिया गया।
इसमें खास तौर से रतन दीप कांप्लेक्स में सतीश कुमार चावला, निशा मोदी, जानू, चेतना चावला आदि ने खिचड़ी भोग कराया। सुपरसिटी रेजीडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से कालोनी के मंदिर में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस यहां पर सोसाइटी ने आईएमए के सहयोग से रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया। इसमें 51 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सहयोग पीके अग्रवाल और सुभाष चंद झा आदि का रहा।
विज्ञापन
इसके अलावा जिला महेश्वरी सभा की ओर से प्रेमनगर में खिचड़ी भोज एवं वितरण के अलावा कपड़े आदि भी बांटे गए। इसमें दुष्यंत महेश्वरी और अजय माहेश्वरी आदि का सहयोग रहा। जिला मैथली ब्राह्मण सभा की ओर से अलखनाथ मंदिर में खिचड़ी का वितरण कार्यक्रम में ओपी शर्मा, नीरज शर्मा, गिरीश शर्मा आदि और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की ओर से शास्त्री नगर स्थित शिव मंदिर में खिचड़ी सहभोज क्षेत्रीय लोगों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान गोष्ठी भी आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि महेश चंद्र शर्मा रहे और अध्यक्षता अध्यक्ष इंद्र देव त्रिवेदी की रही। संचालन अमर शर्मा ने किया।
इसी तरह महानगर कांग्रेस के पूर्व महामंत्री अंजुम सहाय बिसारिया की ओर से सिविल लाइंस की ओर से हनुमान मंदिर पर खिचड़ी वितरित की गई। इसमें महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां और इकबाल सिंह बाले आदि शामिल हुए। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग की ओर से सीबी गंज में कैंप लगाकर खिचड़ी भोज कराया गया। प्रदेश सचिव डा. जाकिर खान के इस कार्यक्रम में डा. नीतू मेहरोत्रा, उमेश आर्य, प्रभात गिरी गोस्वामी, कौशल अग्रवाल आदि मौजूद रहे।