फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Solid waste management plant ready at a cost of Rs 24.18 crore in SathrapurSolid waste management plant ready at a cost of Rs 24.18 crore in Sathrapur

Bareilly News: सथरापुर में 24.18 करोड़ की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार

Wed, 07 Feb 2024 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
Solid waste management plant ready at a cost of Rs 24.18 crore in SathrapurSolid waste management plant ready at a cost of Rs 24.18 crore in Sathrapur
बरेली। सथरापुर में नगर निगम का नया सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार है। प्लांट का संचालन निजी फर्म करेगी। नगर निगम के टेंडर निकाले जाने के बाद पांच फर्मे आगे आई हैं। इसमें से ही एक फर्म चुनी जाएगी। फर्म की तकनीकी और वित्तीय क्षमता का परीक्षण निगम के अधिकारी कर रहे हैं। ताकि टेंडर पर निर्णय लिया जा सके।
विज्ञापन

शाहजहांंपुर रोड पर सथरापुर गांव में 24.18 करोड़ रुपये की लागत से सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण पूरा हो चुका है। जो फर्में पहले से कूड़ा निस्तारण का काम कर रही हैं, उनकी ओर से ही टेंडर डाले गए हैं। अपर नगर आयुक्त सुनील यादव ने कहा कि शर्तों व नियमों पर जो भी फर्म खरी उतरेंगी उसको ही जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन




शहर से हर रोज 550 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। इसके निस्तारण के लिए बाकरगंज में प्लांट चल रहा है। अब सथरापुरा में दूसरा प्लांट बनाया गया है। दोनों प्लांट संचालित होने पर हर रोज शहर का कूड़ा निस्तारित होगा और स्वच्छता के मामले में शहर की रैकिंग भी बढ़ेगी। नया प्लांट तब संचालित होगा जब एजेंसी तय हो जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed