फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Solar panels will be installed on PWD office buildings

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी के कार्यालय भवनों पर लगाए जाएंगे सोलर पैनल

Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Solar panels will be installed on PWD office buildings
बरेली। पीडब्ल्यूडी के कार्यालय भवनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस संबंध में आयोजित वर्चुअल बैठक में प्रमुख अभियंता ने अभियंताओं से कहा गया कि वे जिले में अपने कार्यालयों को सूचीबद्ध करें। किन दफ्तरों की छत पर पैनल लगे हैं और कितने दफ्तरों की छतें खाली है। इसकी सूची बनाएं। सूची के आधार पर सोलर पैनल लगवाने की तैयारी है। जनपद स्तर पर नेडा के साथ लोक निर्माण विभाग के अभियंता समन्वय स्थापित करेंगे। अगर सोलर पैनल लगे हैं और काम नहीं कर रहे हैं तो उन्हें ठीक कराएंगे। उन्हें विद्युत आपूर्ति की ग्रिड के साथ जुड़वाएंगे। ताकि खपत से अधिक पैदा होने वाली बिजली का उपयोग कहीं और हो सके। उत्पादन नहीं होने पर समायोजन मिलता है।
विज्ञापन

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण/यूपी नेडा के परियोजना प्रबंधक अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी सरकारी दफ्तरों की छतों पर सौर उर्जा संयंत्र लगाए जाने है। शासनादेश हो चुका है। जिला स्तर पर सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को डीएम और सीडीओ ने सूचीकरण करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed