{"_id":"68701b6ea157cf1d90019f44","slug":"sog-caught-the-accused-he-escaped-due-to-police-negligence-inspector-and-constable-suspended-bareilly-news-c-4-bly1015-679475-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एसओजी ने पकड़ा आरोपी, पुलिस की लापरवाही से भागा, दरोगा-सिपाही निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एसओजी ने पकड़ा आरोपी, पुलिस की लापरवाही से भागा, दरोगा-सिपाही निलंबित
विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा चावल मंडी के चर्चित गोलीकांड के आरोपी अमित राठौर को पकड़कर एसओजी ने मंगलवार को उसे रुहेलखंड चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मियों की लापरवाही की वजह से आरोपी चौकी से भाग गया। बुधवार को उसने कोर्ट में समर्पण कर दिया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसे डर था कि पुलिस पैर में गोली मारकर मुठभेड़ न दिखा दे। एसएसपी ने चौकी प्रभारी जगत सिंह और कांस्टेबल सचिन को निलंबित कर दिया है।
जोगी नवादा गोलीकांड के आरोपी अमित राठौर की बारादरी पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। मुठभेड़ के डर से अमित काफी समय से छिपकर शहर में ही रह रहा था और कोर्ट में हाजिर होने की योजना बना रहा था। इस दौरान वह एसओजी के हत्थे चढ़ गया। बताते हैं कि मंगलवार रात एसओजी ने पूछताछ के बाद बारादरी पुलिस को उसके पकड़े जाने की सूचना दी। तब दरोगा मोहित उसे रुहेलखंड चौकी लाए और चौकी प्रभारी जगत सिंह व कांस्टेबल सचिन के हवाले करके चले गए।
बताते हैं कि इन दोनों ने उसे लॉकअप में बंद करने के बजाय अपने पास ही बैठा लिया। पुलिस वाले अमित को छोड़कर खुद इधर-उधर निकल गए। मौका पाकर अमित राठौर चौकी से भाग गया। जानकारी के बाद भी चौकी प्रभारी ने उसकी तलाश करने की जहमत नहीं उठाई। जब थाना प्रभारी धनंजय पांडेय को पता लगा तो उन्होंने अमित की तलाश में टीमें लगाईं। साथ ही अधिकारियों को जानकारी दी। एसएसपी ने सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव से जांच कराई। बुधवार को चौकी प्रभारी व कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
उत्तराखंड की मंत्री के रिश्तेदारों ने फैलाई थी दहशत
दिसंबर में अधिवक्ता रीना सिंह के पति लखन सिंह और देवर पर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार टिंकू राठौर, सौरभ राठौैर और उसके साथियों ने जानलेवा हमला किया था। पुलिस ने सौरभ राठौर, शिवम राठौर, अभिषेक और लालू को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने सभी आरोपियोंं की हिस्ट्रीशीट खोलने का निर्देश दिया है। जेल में बंद सात आरोपियों पर हाल ही में गैंगस्टर की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गैंगस्टर लगाने की तैयारी
बृहस्पतिवार को पुलिस ने गोलीकांड के आरोपी सौरभ राठौर को सरगना बनाकर शिव राठौर, विशाल राठौर, आकाश राठौर, लालू पटेल, टिंकू राठौर और संतोष साहू के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर संपत्ति की जांच शुरू कर दी है। अब अमित राठौर, रजत राठौर, हिमालय, अभिषेक और गोपाल का गैंग चार्ट बनकर तैयार हो चुका है। इन पर भी जल्दी ही गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। इनकी अवैध संपत्ति की जांच भी होगी।