फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Socialism' will disappear from BDA housing

बीडीए के आवासों से गायब होगा ‘समाजवाद’

Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 18 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
'Socialism' will disappear from BDA housing
बीडीए के आवासों से गायब होगा ‘समाजवाद’ - फोटो : 'Socialism' will disappear from BDA housing
सपा सरकार में 70 से ज्यादा समाजवादी आवास बनाने वाले बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की डिक्शनरी से अब ‘समाजवाद’ शब्द कम से कम पंाच साल के लिए गायब होने जा रहा है। रामगंगा नगर में बीडीए ने जहां पर समाजवादी आवास बनाए हैं, वहीं अब दो सौ नए डुप्लेक्स आवास बनाने की तैयारी है लेकिन इनका नाम ‘समाजवादी आवास’ नहीं रखा जाएगा। वर्ष 2015 में सीएम अखिलेश यादव ने शहरी माध्यम वर्गीय परिवारों को कम कीमत पर आवास उपलब्ध कराने के लिए लखनऊ में ‘समाजवादी आवास योजना’ शुरू की थी। इसके बाद बरेली विकास प्राधिकरण ने रामगंगा नगर में चार सौ से ज्यादा समाजवादी आवास बनाने का प्लान बना डाला। जब इतने आवासों की बिक्री की डिमांड नहीं आई तो दोबारा डिमांड मांगी गई। अगली बार डिमांड पर 70 समाजवादी आवास बनाए गए। इनका आवंटन अभी भी नहीं हो पाया। विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद बीडीए की प्राथमिकताएं बदल गई हैं। ‘समाजवादी आवासों’ के बराबर में ही बीडीए दो सौ नए डुप्लेक्स आवास बनाने की तैयारी कर चुका है लेकिन इनके नाम में समाजवाद शब्द नहीं होगा। आवास निर्माण की कार्ययोजना बनाने से पहले ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ का अध्ययन किया जा रहा है। इसके साथ ही मध्यमवर्ग के अलावा गरीब वर्ग को भी आवास आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कीमत भी कम रखने के तकनीकी पहलुओं पर भी मंथन चल रहा है। नए आवास किस नाम से बनेंगे, ये नई सरकार की गाइड लाइन पर निर्भर करेगा।  
विज्ञापन

रामगंगा नगर में दो सौ नए डुप्लेक्स आवास प्रस्तावित हैं। इनका नाम ‘समाजवादी आवास’ नहीं होगा। नई सरकार बनने के बाद शासन से जारी गाइड लाइन के हिसाब से ही आवास निर्माण की रुपरेखा तय होगी।    अजय सिंह, चीफ इंजीनियर बीडीए  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed