फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Social Welfare Officer sought clarification

समाज कल्याण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 25 Aug 2016 01:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 25 Aug 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
महिला यौन उत्पीड़न समिति की चेयरमैन और पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता ने महिला कर्मचारी के उत्पीड़न पर समाज कल्याण अधिकारी आरसी गुप्ता से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। महिला कर्मचारी से भी आरोपों के सबूत पेश करने को कहा गया है। समाज कल्याण अधिकारी के जवाब देने के बाद समिति अगला कदम उठाएगी। चार दिन पहले समाज कल्याण विभाग की महिला कर्मचारी ने अपने ही विभाग के अफसर पर अभद्रता के आरोप लगाए थे। कर्मचारी का कहना था कि जब वह समाज कल्याण अधिकारी से अवकाश मांगने गई तो उन्होंने अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। कर्मचारी के आरोपों की जांच महिला यौन उत्पीड़न समिति कर रही है। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता की अध्यक्षता वाली छह सदस्यीय यौन उत्पीड़न समिति में सांख्यिकी अधिकारी अर्चना सिंह, उर्दू अनुवादक शबाना बी और अब्बास जैदी, निशा जनकल्याण समिति की निशा, सहायक संख्या अधिकारी प्रदीप सक्सेना और सहायक सचिव विवेक दुबे भी शामिल हैं। सरकारी सेवाओं में महिला उत्पीड़न की जांच यही समिति करती है। समिति का गठन तीन साल के लिए किया जाता है। समाज कल्याण अधिकारी पर इससे पहले भी उनके विभाग की ही एक महिला ने अभद्रता का आरोप लगाया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed