फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Social media is filled with imagination with Minister Rekha Arya and Pappu Girdhari

Bareilly News: सोशल मीडिया पर मंत्री रेखा आर्या और पप्पू गिरधारी संग छाई कल्पना

Wed, 11 Sep 2024 03:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Social media is filled with imagination with Minister Rekha Arya and Pappu Girdhari
बरेली। धोखाधड़ी और चोरी की आरोपी बताई जा रही कल्पना काफी समय से उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के परिवार की करीबी है। मंत्री व उनके पति पप्पू गिरधारी के साथ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर मौजूद कल्पना के फोटो व वीडियो इसका प्रमाण हैं।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में कल्पना ने खुद को पप्पू गिरधारी की कंस्ट्रक्शन कंपनी की मैनेजर बताते हुए कहा कि वह घर में परिवार के सदस्य की तरह रहती है। कल्पना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पप्पू गिरधारी और उनके बेटे के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। कई तस्वीरों में कल्पना पप्पू गिरधारी और पुलिस के साथ बैठकों में भी देखी गई है।
विज्ञापन

कल्पना पर आरोप है कि उसने आधार कार्ड और पासपोर्ट पर उनके पति पप्पू गिरधारी का नाम लिखवा रखा है, जबकि पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में कल्पना ने पप्पू गिरधारी के नाम का इस्तेमाल कैसे कर लिया, यह चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साधु-संतों के साथ भी कल्पना के फोटो वायरल हो रहे हैं। कल्पना उनके संपर्क में कैसे आई, यह भी सवाल उठ रहा है। कल्पना इतने दिनों तक रेखा आर्य के पद का दुरुपयोग किसके संरक्षण में करती रही, यह भी जांच का विषय है। बारादरी पुलिस कल्पना और उसके मौसा की कुंडली खंगाल रही है।
चर्चा में रहता है गिरधारी का नाम ः भाजपा नेता पप्पू गिरधारी का नाम अक्सर चर्चा में रहता है। पिछले दिनों पीलीभीत बाइपास पर हुए गोलीकांड में राजीव राना पक्ष ने उनकी शह पर कार्रवाई का आरोप लगाया था। हालांकि, पप्पू गिरधारी ने खुद को लंबे समय से उत्तराखंड में सक्रिय बताकर इस कांड से पल्ला झाड़ लिया था।

पप्पू गिरधारी के परिवार के सदस्यों पर भी अक्सर आरोप लगते रहे हैं। अब कल्पना मिश्रा पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एक बार फिर से शहर में उनके नाम की चर्चा है। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed