फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SOC warned the workers, if any irregularities are found in consolidation, action will be taken

Bareilly News: एसओसी ने कर्मियों को चेताया, चकबंदी में गड़बड़ी मिली तो करेंगे कार्रवाई

Thu, 28 Aug 2025 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
SOC warned the workers, if any irregularities are found in consolidation, action will be taken
बरेली। मुख्यालय से बरेली मंडल के लिए नामित नोडल अधिकारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) ने चकबंदी कर्मियों के साथ बुधवार को सर्किट हाउस में कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से लेकर कर्मियों तक से कहा कि चकबंदी कार्यों में गड़बड़ी मिलती है, या कोई शिकायत सही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। निर्देश दिए कि चकबंदी मैनुअल के प्राविधानों का पालन करें और जानबूझकर राज्य सरकार को क्षति पहुंचाने वाले कार्य न करें तो बेहतर होगा।
विज्ञापन

मुख्यालय से नामित नोडल अधिकारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी (एसओसी) अजय कुमार की समीक्षा में कई गांवों के चकबंदी कार्यों की और वहां से संबंधित ग्राम पंजिकाओं दर्ज विवरण का अभाव मिला। उन्होंने एसओसी पवन कुमार सिंह को ग्राम पंजिकाओं की समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही द्वितीय चक्र की चकबंदी के लिए उन ग्रामों के जल्द ही प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए, जहां अधिकांश लोग अपने खेतों की चकबंदी कराने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर नोडल अधिकारी ने तहसील बहेड़ी के गांव विशुनपुर गुलड़िया में बाधित चकबंदी प्रकिया को प्रारंभ कराने पर सहायक चकबन्दी अधिकारी मनोज कुमार गुप्ता को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उप संचालक चकबंदी पुष्कर बाबू भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed