फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   So that health remains better, prayer remains intact

Bareilly News: ताकि सेहत रहे बेहतर, इबादत रहे बरकरार

Sat, 01 Apr 2023 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
So that health remains better, prayer remains intact
बरेली। रमजान में दिनभर भूखे रहकर रोजेदार इबादत कर रहे हैं। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद इफ्तार और सहरी के दौरान खानपान में जरा सी अनदेखी से सेहत प्रभावित हो सकती है। डायटीशियन के मुताबिक सहरी के बाद रोजा शुरू होता है। ऐसे में सहरी के समय नींबू या नारियल पानी का सेवन करना फायदेमंद होगा। संभव हो तो रोजेदार सहरी और इफ्तार में कॉफी, सोडा, चाय, फास्ट फूड का सेवन न करें।
विज्ञापन

जिला अस्पताल एनआरसी की इंचार्ज वरिष्ठ डायटीशियन रोजी जैदी के मुताबिक कई रोजेदार गंभीर रोगों से ग्रस्त भी होते हैं, लेकिन पाक माह में वे रोजा रख लेते हैं। उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तकलीफ होने पर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से संपर्क करें। आम रोजेदार भी रेड मीट से बचें, इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है। यह दिल के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकता है। चिकन खा सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा न खाएं। ड्राई फ्रूट्स में बादाम और अखरोट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हितकर होता है।
विज्ञापन

खजूर से ही रोजा खोलें, उसके बाद जो भी खाएं, मात्रा सीमित रहे। सहरी में गलत खाना खाने से दिन भर खट्टी डकार, कब्ज, एसिडिटी, बेचैनी रहती है। डिहाइड्रेशन से चक्कर, थकान, कमजोरी की आशंका रहती है। इफ्तार में ठंडी चीज खाने-पीने पर खांसी-ज़ुकाम, गले में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजा कैसे खोलें
- गुनगुने नमकीन पानी से रोजा खोलें। इससे आहार नली साफ होती है।
- शुरुआत खजूर से करें, ताकि शरीर में त्वरित ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सके।
- ठंडे पेय पदार्थ, बर्फ वाली चीजों के सेवन से बचें। यह प्यास बढ़ाएंगी।
- जल्दबाजी के बजाय खुशमिजाज होकर आराम से और चबाकर खाएं।
- इफ्तार में स्टीम्ड, ग्रिल्ड, बेक्ड, रोस्टेड फॉर्म में ही डाइट लेना चाहिए।
- इफ्तार फ्रूट चाट, जूस, अंकुरित चने, दाल, मेवे से भी कर सकते हैं।
- कॉफी, सोडा, चाय, बिरयानी, फास्ट फूड सेवन कम करें।
ऐसे करें सहरी
- नाश्ता पौष्टिक होन चाहिए, क्योंकि इसके बाद सारा दिन भूखे रहना है।
- उच्च प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, लिक्विड वाली डाइट लें।
- मेटाबॉलिज्म और ब्लड शुगर संतुलन के लिहाज से ही आहार रहे।
- अपच की समस्या है तो फाइबरयुक्त खाद्य पदार्थ का प्रयोग ज्यादा करें।
- सहरी में प्रोटीन उच्च होने की स्थिति में दिन में भूख कम लगती है।
- अंडा, गेहूं के आटे की रोटी, ताजा फल आदि खाना बेहतर विकल्प है।
- शरीर में टॉक्सिन्स न बनें, इसके लिए ज्यादा खाना खाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed