{"_id":"6a00d35b82669260e6057176","slug":"smuggler-arrested-with-270-grams-of-smack-bareilly-news-c-4-bly1053-881341-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 270 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 270 ग्राम स्मैक के साथ तस्करी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बारादरी पुलिस ने मीरगंज इलाके के विकास को 270 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान विकास नाम का ही उसका दूसरा साथी मौके से भाग निकला।
इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार रात बारादरी पुलिस गश्त और चेकिंग में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पीलीभीत बाइपास पर डोहरा चौराहे के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े हैं। पुलिस टीम ने वहां से मीरगंज के कर्मपुर गांव निवासी विकास पुत्र शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास 270 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। थाने लाकर पूछताछ की तो विकास ने बताया कि उसका साथी मीरगंज निवासी विकास भी तस्करी में उसके साथ था। एक अन्य साथी आरिफ के साथ मिलकर दोनों स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचते थे। इससे मिलने वाली रकम से दोनों नशा व दूसरे शौक पूरे करते थे। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। दूसरे विकास और आरिफ की तलाश की जा रही है।