{"_id":"68701b5b28ae72212d00d894","slug":"smoking-hookah-in-car-fined-rs-16000-bareilly-news-c-4-bly1015-679023-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कार में गुड़गुड़ाया हुक्का, 16 हजार रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कार में गुड़गुड़ाया हुक्का, 16 हजार रुपये का चालान
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को चेतावनी देकर छोड़ा
बरेली। रात के वक्त शहर में घूमकर एसपी सिटी मानुष पारीक ने वाहनों व होटल-ढाबों की चेकिंग की। इस दौरान उन्हें एक कार में हुक्का गुड़गुड़ाते हुए युवक मिले। पुलिस ने 16 हजार रुपये का चालान करने के साथ ही युवकों को चेतावनी देकर छोड़ा है।
एसपी सिटी ने बताया कि कोतवाली व सुभाषनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार से जा रही एक कार की को रोका गया। अंदर दो युवक बैठे थे। उन्होंने अपने नाम जोएब रजा और इकराम सकलैनी बताए। दोनों कार में ही हुक्का पी रहे थे। इसको लेकर हुक्के को सीज करने के साथ ही कार का 16 हजार रुपये का चालान किया गया है। ब्यूरो