फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smashers beat Titans, Kings beat Knights

Bareilly News: स्मैशर्स ने टाइटंस को हराया, किंग्स ने नाइट्स को मात दी

Thu, 28 May 2026 02:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 28 May 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Smashers beat Titans, Kings beat Knights
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम कैंप की ओर से आयोजित अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। पहले मैच में स्मैशर्स ने टाइटंस और दूसरे में किंग्स ने नाइट्स को मात दी।
विज्ञापन

पहले मैच में टाइटंस के कप्तान विपिन कुमार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पूरी टीम 19.5 ओवरों में 142 रन बनाकर सिमट गई। कप्तान विपिन कुमार ने सर्वाधिक 69 रन का योगदान दिया। स्मैशर्स की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए कप्तान कुशाग्र सागर ने चार, हेमंत ने दो, जबकि विवान गंगवार और अर्शल ने एक-एक विकेट चटकाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्मैशर्स की टीम ने 17.5 ओवरों में आठ विकेट खोकर रोमांचक जीत दर्ज की। टीम के लिए कप्तान कुशाग्र ने 32, शिवम राठौड़ ने 26 और विवान गंगवार ने नाबाद 19 रनों की उपयोगी पारी खेली। कप्तान कुशाग्र सागर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मुकाबले में स्टेडियम किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 19.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 180 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान सुमित मौर्या ने 66, प्रकाश पटेल ने 43 और रुद्र यादव ने 24 रन बनाए। नाइट्स के लिए कप्तान हर्ष श्रीवास्तव और अर्जुन यादव ने चार-चार विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्टेडियम नाइट्स की टीम 18.1 ओवरों में 144 रनों पर ही सिमट गई। कप्तान हर्ष श्रीवास्तव ने 44, कार्तिक गंगवार ने 43 और अर्जुन यादव ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। किंग्स के लिए बशर राजा ने चार, जबकि सुमित मौर्या और मयंक प्रताप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। सुमित मौर्या को प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।

इससे पहले मैचों का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त वरिष्ठ सचिव ओपी कोहली, बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव सोनेंद्र श्रोतिया ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान अब्दुल जीशान, मनोज सागर, बंटी मौर्य, मोहम्मद कमर, डेविड मेसन, राहुल कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed