फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart toilets are locked, people are going in the open

Bareilly News: स्मार्ट टॉयलेट पर ताला, खुले में जा रहे लोग

Mon, 14 Jul 2025 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Smart toilets are locked, people are going in the open
बरेली। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर में बनाए गए स्मार्ट शौचालयों पर ताले का पहरा है। अमर उजाला टीम की पड़ताल में चार शौचालयों पर ताला लगा मिला। गांधी उद्यान, बरेली काॅलेज और संजय कम्युनिटी पॉन्ड के पास बने शौचालय ही संचालित मिले। जो टायलेट बंद थे, उनके निकट लोगों को जहां खाली जगह मिल रही थी, वहीं पर वे गंदगी फैलाते नजर आए। बातचीत में कहा कि ताला देखने के बाद मजबूरी थी। अगर शौचालय खुला होता तो हम ऐसा नहीं करते।
विज्ञापन

सीआई पार्क का स्मार्ट टॉयलेट बनने के बाद से है बंद
टीम सीआई पार्क पहुंची तो स्मार्ट टॉयलेट बंद मिला। किसी निजी कंपनी ने छह महीने पहले इसमें बिजली कनेक्शन कराया। मरम्मत भी कराई, लेकिन संचालन शुरू नहीं हुआ। दूर से शौचालय देखकर आने वाले लोग करीब पहुंचकर निराश होते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बनने के बाद से अब तक इसका संचालन नहीं हो सका।
विज्ञापन

अक्षर विहार पार्क के स्मार्ट टॉयलेट पर भी ताला
अक्षर विहार पार्क के निकट बने स्मार्ट टायलेट पर भी ताला लगा मिला। इससे आसपास गंदगी और बदबू फैल रही है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि इस पीड़ा को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन न होने से आसपास फैल रही गंदगी
सीता रसोई के निकट बने स्मार्ट टॉयलेट का संचालन नहीं होने से आसपास गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण के बाद ज्यादातर यह बंद ही रहा है। हाल में ही कुछ दिनों के लिए खुला था, अब फिर ताला लग गया है। आसपास विद्युत निगम का दफ्तर है। सीता रसोई होने की वजह से सैकड़ों लोगों का आवागमन होता है। उनको परेशानी होती है।

शौचालय बंद, आसपास घास और गंदगी का साम्राज्य
धोपेश्वरनाथ मंदिर के निकट बने स्मार्ट टॉयलेट पर भी ताला लटका मिला। आसपास गंदगी है और घास उग आई है। दूर से ही पता चल जाता है कि कभी इस शौचालय का इस्तेमाल नहीं हुआ। पास में बना पुराना शौचालय बदहाल है। सीवर का स्लैब टूटा मिला। बदबू की वजह से वहां से गुजरना भी मुश्किल है। ब्यूरो

बंद ही रखना था तो बनाए क्यों
समझ में नहीं आता कि स्मार्ट टॉयलेट बनाकर उस पर ताला क्यों डाल रखा है। अगर बंद ही रखना है तो बनाया ही क्यों? - कपिल कुमार सिंह, करगैना
सावन में श्रद्धालुओं के साथ कांवड़ियों का आवागमन भी शुरू हो गया है। सार्वजनिक स्थलों पर शौचालय बंद होने से लोग परेशान होते हैं। - विमलेश कुमार, डेलापीर

--
सुलभ इंटरनेशनल ने स्मार्ट टॉयलेट का संचालन अपने हाथ में लिया है। जैसे-जैसे शौचालय हैंडओवर हो रहे हैं, उन्हें संचालित किया जा रहा है। जल्द ही सभी शौचालय संचालित होने लगेंगे। - नीरज कुमार, प्रतिनिधि, सुलभ इंटरनेशनल

सात स्मार्ट टॉयलेट हैंडओवर हो चुके हैं, पांच अभी बाकी हैं। छोटी-छोटी कमियों को दूर कर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। बचे हुए स्मार्ट टायलेट भी 10 दिनों में हैंडओवर हो जाएंगे। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed