फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart roads of the city will start to be built from Rampur Garden

रामपुर गार्डन से बनना शुरू होंगी शहर की स्मार्ट सड़कें

Sat, 22 May 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Smart roads of the city will start to be built from Rampur Garden
सड़क का शुभारंभ करते मेयर और कमिशनर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पहले चरण में बिछाई जाएंगी 11.2 किमी की सड़कें, कमिश्नर, मेयर ने किया शुभारंभ

विज्ञापन
बरेली। शहर में स्मार्ट सड़कें बनना शुरू हो गईं हैं। इसकी शुरूआत रामपुर गार्डन से की गई है। शुक्रवार को कमिश्नर आर रमेश, मेयर उमेश गौतम और स्मार्ट सिटी परियोजना के वरिष्ठ जीएम बीके सिंह ने रामपुर गार्डन से निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पहले चरण में 17 करोड़ 11 लाख की लागत से 11 किमी सड़कें बनाई जाएंगी।
रामपुर गार्डन में शुक्रवार शाम आयोजित एक कार्यक्रम में कमिश्नर आर रमेश ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत एबीडी एरिया में स्मार्ट सड़कें बनाई जानी हैं। छह वार्डों में 25 करोड़ की लागत से ये सड़कें बननी है। पहले चरण की शुरुआत रामपुर गार्डन से हो रही है। आगरा की देव कंट्रक्शन कंपनी को इस काम का ठेका दिया गया है। कंपनी से एक साल के अंदर स्मार्ट सड़कों का काम पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

मेयर उमेश गौतम ने बताया कि इस काम को तीस अप्रैल को शुरू होना था, लेकिन कोरोना के कारण कुछ देरी से शुरू हो पाया। उन्होंने बताया कि अप्रैल 2022 तक कंपनी को काम पूरा करने के लिए कहा गया है। मुख्य अभियंता बीके सिंह ने बताया कि सड़कों का निर्माण आधुनिक तकनीक से होगा। सड़कों की चौड़ाई भी बढ़ाई जाएगी, जिससे वाहन और राहगीर आसानी से निकल सकें। इन सड़कों पर नाली, बिजली लाइन सभी भूमिगत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed