{"_id":"636181dc89ee0f24b036b671","slug":"smart-city-work-boosts-after-cm-visit-bareilly-news-bly502506396","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के नवंबर में ही फिर आने की उम्मीद ने बढ़ाई स्मार्ट सिटी के कार्यों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के नवंबर में ही फिर आने की उम्मीद ने बढ़ाई स्मार्ट सिटी के कार्यों की रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नवंबर में ही फिर बरेली आने की संभावना है। वह सोमवार को यहां आने पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कह गए कि विकास कार्यों को रफ्तार दें। सभी प्रोजेक्ट तेजी से पूरे करें। इसके बाद वह लोकार्पण करने बरेली आएंगे। बरेली में स्मार्ट सिटी के 110 करोड़ के कार्य पूरे हो गए हैं। इसके अलावा तीन-चार और प्रोजेक्ट इसी माह पूरे होने के आसार हैं।
सोमवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने त्रिशूल एयरबेस पर करीब आधा घंटे तक अधिकारियों से लेकर नेताओं से बातचीत कर शहर में विकास कार्यों की स्थिति जानी थी। उन्होंने कहा था कि विकास के काम तेजी से होने चाहिए। इसी दौरान नेताओं ने कहा था कि लाल फाटक ओवरब्रिज और स्मार्ट सिटी के कार्यों का लोकार्पण करने के लिए वह फिर आएं तो सीएम ने हामी भर ली। नवंबर में सीएम के आने की संभावनाओं के चलते स्मार्ट सिटी ने काम तेज कर दिए हैं। सड़कों के कार्यों के अलावा विकास भवन मार्ग पर फुटपाथ बनाने का काम चल रहा है। गांधी उद्यान से सर्किट हाउस मार्ग पर टाइलें लगाईं जा रही हैं। इसी तरह गांधी उद्यान से लेकर चौकी चौराहे तक सड़क निर्माण भी जल्द पूरा करने की तैयारी है।
स्मार्ट सिटी ये प्रोजेक्ट हो गए पूरे
परियोजना लागत
मल्टीलेवल कार पार्किंग 15.62 करोड़
भूलभुलैया 3.22
घंटाघर सौंदर्यीकरण 87 लाख
बदायूं रोड नाला 8.60 करोड़
श्यामगंज मार्ग 3.38 करोड़
संजय कम्युनिटी तालाब 8.55 करोड़
गांधी उद्यान सुंदरीकरण 1.3 करोड़
कायाकल्प अक्षर विहार 3.98 करोड़
आंतरिक मार्ग 17.11 करोड़
आधुनिक शौचालय 5.97 करोड़
पार्क सौंदर्यीकरण 4.99 करोड़
फसाड लाइटिंग 1.7 करोड़
लेजर फाउंटेन 7.94 करोड़
ट्यूबवेल ऑटोमिशन 17 करोड़
स्मार्ट सिटी के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। कुछ कार्य इसी माह पूरे होंगे। पूरी कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ा जा रहा है। - निधि गुप्ता वत्स, नगर आयुक्त