फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart City roads dug up without permission, fined

Bareilly News: बिना अनुमति खोदकर डाल दी स्मार्ट सिटी की सड़कें, जुर्माना लगाया

Thu, 25 Sep 2025 03:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 03:54 AM IST
विज्ञापन
Smart City roads dug up without permission, fined
बरेली। भूमिगत बिजली लाइन बिछाने के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड की सड़कों को बिना अनुमति खोदकर डाल दिया। इस मामले में क्षति का प्रारंभिक आकलन के बाद जुर्माना समेत दस लाख रुपये जमा कराने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन

बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशिभूषण राय ने मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की वर्टिकल शाखा के अधिशासी अभियंता को पत्र भेजकर तीन दिन में जुर्माना भरने के लिए कहा है। सड़कों को क्षतिग्रस्त किए जाने से पांच लाख रुपये की क्षति होने का उल्लेख है। कहा गया है कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नवनिर्मित रोड संख्या पांच में विकास भवन के निकट आनंद आश्रम के ठीक पहले एवं रोड संख्या 20 सर्किट हाउस रोड पर पुलिस उप-महनिरिक्षक के समीप सड़क की पटरी और डामर वाली सड़क पर बिना अनुमति गड्ढे खोदकर उक्त सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इससे दुर्घटना की स्थिति बनी हुई है। इसलिए दस लाख रुपये जमा कराएं। रुपये जमा न करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले से मंडलायुक्त और स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता को भी अवगत कराया गया है। दूसरी ओर वर्टिकल शाखा के अधिशासी अभियंता राजवीर सिंह ने कहा कि सड़क पर भूमिगत बिजली लाइन बिछाने के लिए उन्होंने निर्धारित प्रारूप पर नगर निगम से अनुमति ली है। जुर्माना भरने का नोटिस मिलने के बाद वस्तुस्थिति से अधिकारियों को फोन पर अवगत करा दिया है। अब लिखित जवाब भी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबल के लिए फुटपाथ पर खोदाई, नगर निगम ने काम रुकवाया काम
फाइबर केबल का चेंबर बनाने के लिए नगर आयुक्त के आवास के करीब स्मार्ट सिटी की सड़क के किनारे फुटपाथ पर खोदाई की गई। नगर निगम ने काम रुकवाया। खोदाई करा रही संचार कंपनी के अभियंताओं को तलब किया। इसके अलावा गांधी उद्यान से अक्षर विहार पार्क के मार्ग पर भूमिगत बिजली लाइन के लिए खोदाई चार दिन पहले की गई। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अभियंताओं ने काम रुकवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed