फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smart city

स्मार्ट सिटी के सर्वे के लिए लखनऊ से पहुंची टीम

Tue, 15 Sep 2015 01:06 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 15 Sep 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी मिशन में स्मार्ट कॉलोनी बसाने के मकसद से आवास विकास परिषद के इंजीनियरों की टीम सोमवार को लखनऊ से सीबीगंज के गांवों में पहुंची। यहां टीम ने दो घंटे से भी ज्यादा समय तक आसपास के गांवों का भ्रमण कर जमीन अधिग्रहण के बारे में किसानों से बात की। नई कॉलोनी बसाने के लिए दो सौ से ज्यादा किसान सर्किल रेट से दोगुने मुआवजे पर सहमत बताए गए। हालांकि किसानों को मुआवजे के रेट पर अंतिम निर्णय आवास विकास परिषद मुख्यालय से होना है।
विज्ञापन

आवास विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता आरएन यादव, एक्सईएन सत्येंद्र कुमार पचौरी और एई एके सक्सेना समेत चार सदस्यीय इंजीनियरों की टीम ने सोमवार को सीबीगंज के हमीरपुर, ट्यूलिया, धनतिया समेत आधा दर्जन गांवों का भ्रमण कर दर्जनों किसानों से जमीन अधिग्रहण पर बात की। इस इलाके में आवास विकास परिषद की अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट कॉलोनी बसाने के लिए 13 गांवों में जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया चल रही है। बताया गया कि इंजीनियरों से बातचीत के बाद दो सौ से ज्यादा किसान नई आवासीय कॉलोनी के लिए कुछ शर्तों पर अपनी जमीन देने पर सहमत हैं। इनमें मुख्य शर्त सर्किल रेट से दो गुना मुआवजा देने की है। किसानों का कहना है कि उनको जमीन के बदले सर्किल रेट से कम से कम दो गुना मुआवजा दिया जाए तो वह अपनी जमीन नई कॉलोनी बसाने के लिए दे सकते हैं। अधीक्षण अभियंता ने किसानों की शर्त को बोर्ड में रखने का आश्वासन दिया। सर्वे के बाद इंजीनियरों की टीम लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन

वर्जन
टीम गांवों में किसानों से जमीन के सिलसिले में बात करने गई थी। किसानों की शर्तों को उच्चधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। अधिकारियों के निर्णय के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक्सईएन सत्येंद्र कुमार पचौरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed