फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart City... flying high on paper, crashing on ground

Bareilly News: स्मार्ट सिटी... कागजों पर ऊंची उड़ान, धरातल पर धड़ाम

Sun, 22 Dec 2024 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
Smart City... flying high on paper, crashing on ground
बरेली। स्मार्ट सिटी की 64 परियोजनाओं पर 860 करोड़ रुपये खर्च हो गए, पर शहर स्मार्ट नहीं हो सका। कागजों पर कोई परियोजना अधूरी नहीं है, पर मौके पर हाल खराब है। स्मार्ट टाॅयलेट पर ताले का पहरा है। अर्बन हाट शोपीस बनकर रह गया। संजय कम्युनिटी हाॅल का तालाब, तांगा स्टैंड पर बना कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और स्काई वाॅक भी बदहाल हैं। दो सौ करोड़ रुपये से अधिक लागत की इन बड़ी परियोजनाओं का जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। शनिवार को की गई पड़ताल में यह हकीकत सामने आई। सड़कों और फुटपाथों का हाल खराब मिला। भूमिगत लाइनों के तार सड़कों पर बिखरे मिले। श्यामगंज और सिविल लाइंस में ई-कियोस्क बंद मिले। 64 में से चार परियोजनाओं का अभी हस्तांतरण नहीं हुआ है। कई संचालन की राह देख रही हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

शर्तों में फंसा 170 करोड़ का अर्बन हाट
170 करोड़ की लागत से बने अर्बन हाट एवं हैंडीक्राफ्ट सेंटर का संचालन शर्तों में उलझा है। परियोजना 30 दिसंबर 2023 को पूरी हो गई पर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इसे अपने हाथ में नहीं लिया। न ही संचालन शुरू हो सका। अधिकारी जिन शर्तों पर संचालन चाहते थे, उन पर निजी कंपनियां राजी नहीं हुईं।
विज्ञापन

किड्स जोन : झूलों के आगे उगीं झाड़ियां

संजय कम्युनिटी हाल में बनी दुकानें बंद पड़ीं हैं। किड्स जोन में झूलों के आगे झाड़ियां उग आई हैं। लाइटें टूट गईं हैं। अफसर इसके हस्तांतरित न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्काई वॉक की डिजाइन पर सवाल
स्काई वाॅक तैयार हुए एक साल पूरा होने वाला है, लेकिन संचालन नहीं शुरू हो सका। अब तक कई कंपनियां सामने आईं, लेकिन डिजाइन पर सवाल उठाते हुए अपने हाथ पीछे खींच लिए।

म्यूजिकल फाउंटेन छह माह से खामोश

गांधी उद्यान परिसर में 79 लाख रुपये की लागत से म्यूजिकल फाउंटेन का निर्माण छह अक्तूबर 2020 को पूरा हुआ। करीब छह महीने से यह बंद है। फाउंटेन परिसर में कबाड़ भर दिया गया है।

मार्केट बनाई, पर नहीं ली पार्किंग की सुधतांगा स्टैंड पर 4.30 करोड़ की लागत से बना काॅमर्शियल कॉम्प्लेक्स अफसरों की बेपरवाही का नमूना है। यहां कॉम्प्लेक्स तो बना दिया, लेकिन जरूरत भर की पार्किंग का इंतजाम नहीं कर सके। नतीजा, निजी कंपनियां इसका संचालन अपने हाथ में लेने को तैयार नहीं हैं। हाल में ही महाराष्ट्र की एक फर्म ने इसके लिए प्रस्ताव दिया है।
7.59 करोड़ का तमाशा... लगाया फिर हटाया

पुरानी जेल के बाहर 7.59 करोड़ रुपये की लागत से लाइट एंड साउंड शो सिस्टम वर्ष 2020 में तैयार किया गया था, लेकिन जेल के विस्तार का हवाला देकर जेल प्रशासन ने उसे हटाने का आग्रह किया। अब पूरा सिस्टम डीडीपुरम स्थित फूड कोर्ट परिसर मे शिफ्ट करने की तैयारी है, लेकिन इस मामले में किसी की जिम्मेदारी तय नहीं की गई।


लाइट एंड साउंड शो के स्थल में बदलाव को लेकर पत्रावली देखेंगे तब पता लगेगा कि ऐसा क्यों हुआ? टेंडर निकालकर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स के संचालन की जिम्मेदारी निजी कंपनी को देने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। म्यूजिकल फाउंटेन के संचालन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्काई वॉक के लिए निजी कंपनी के प्रस्ताव को वित्तीय मंजूरी के लिए भेजा गया है। संजय कम्युनिटी तालाब के लिए फर्म का चयन किया जा रहा है। अर्बन हाट के लिए संचालन संबंधी शर्तों में कुछ बदलाव होने हैं। उस पर काम चल रहा है। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed