फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   smart city

प्रमुख सचिव बोले- अगले महीने फिर आऊंगा, किसी गलतफहमी में न रहें अफसर

Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
smart city
समीक्षा के दौरान नवनीत सहगल के सवालों पर अधिकारियों को आता रहा पसीना
विज्ञापन

बीएसए, डीआईओएस, पीडब्ल्यूडी, सेतु निगम, पावर कॉरपोरेशन रहे निशाने पर
बरेली। प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन विकास कार्यों और योजनाओं की समीक्षा के दौरान कई विभागाें के अफसरों को फटकार लगाई तो गंभीर गड़बड़ी पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। विकास भवन में बैठक में उन्होंने स्कूली बच्चों को स्वेटर न देने पर बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। लापरवाही बरतने पर डीआईओएस से चार्ज छीनने के निर्देश दिए। नवाबगंज में राशन घोटाले में कोटेदार पर एफआईआर के साथ ही उससे रिकवरी कराने, सप्लाई इंस्पेक्टर और खाद बिक्री में गड़बड़ी करने वाले रिठौरा के एडीओ कोऑपरेटिव पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले महीने फिर आऊंगा, इसलिए अफसर किसी गलतफहमी में न रहें। विकास भवन में डीएम नितीश कुमार और सीडीओ सत्येंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागोें के अफसरों के साथ करीब साढ़े चार घंटे की मीटिंग मेें प्रमुख सचिव ने तमाम योजनाओं और प्रोजेक्ट का रिपोर्ट कार्ड लिया।

स्वेटर न बंटे तो बीएसए के खिलाफ दर्ज होगी रिपोर्ट
- प्रमुख सचिव ने सरकारी स्कूलों में बच्चों को स्वेटर न मिलने और उनकी गुणवत्ता ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि समीक्षा करने के लिए वह अगले महीने फिर आएंगे। स्वेटर वितरण में सुधार न हुआ तो बीएसए और संबंधित अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीआईओएस से छीन लो चार्ज
बैठक में नवनीत सहगल ने पूछा कि हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में करीब 80 फीसदी पद रिक्त हैं। इन पर रिटायर्ड टीचरों की कितनी भर्तियां हुई हैं? इस पर डीआईओएस मनभरन राम राजभर कोई जवाब नहीं दे सके। इसके अलावा विभाग की कई और जानकारी न दे पाने पर प्रमुख सचिव ने डीआईओएस से चार्ज छीनने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में गड़बड़ी पर पीडब्ल्यूडी अफसरों को फटकारा
प्रमुख सचिव नवनीत सहगल ने पीडब्ल्यूडी अफसरों की सड़कों को गड्ढा मुक्त न करने पर फटकार लगाई। कहा, जो रोड बहुत खराब स्थिति में है, उन्हें प्रस्ताव में शामिल ही नहीं किया जाता, जबकि कम ट्रैफिक वाली सड़कों पर पैच वर्क करके टारगेट को पूरा कर दिया जाता है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से कहा कि इसे रोकने के लिए गड्ढा मुक्त के कामों के लिए डीएम से भी परमीशन लें। सड़क प्रस्ताव और कामों का सही ब्योरा न दे पाने पर सहगल काफी नाराज हुए।
महिलाओं से जुड़ा क्राइम बढ़ रहा, अपराधी घूम रहे
सहगल ने एक दिन पहले हाफिजगंज थाने के निरीक्षण में मिली स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि महिला अपराध कम करने के लिए पुलिस कोई काम नहीं कर रही है। कई-कई महीनों तक ऐसे अपराधों का या तो निस्तारण ही नहीं होता या रजिस्टर में आंकड़ों को लेकर फर्जीवाड़ा कर दिया जाता है। हिस्ट्रीशीटरों का भी कोई सत्यापन नहीं होता है। प्रमुख सचिव ने कहा कि महिला अपराध कम करने के लिए महिला कल्याण और पुलिस विभाग समन्वय से काम करें।
सस्ते आवास के लिए लाभार्थियों को ढूंढ कर दे डूडा
गरीबों के लिए बीडीए के सस्ते आवासों के लिए लाभार्थी न मिलने को लेकर प्रमुख सचिव ने डूडा के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि बीडीए और डूडा दोनों मिलकर 31 जनवरी तक लाभार्थियों की लिस्ट तैयार कर लें। बीडीए वीसी दिव्या मित्तल ने बताया कि प्राइवेट बिल्डरों से गरीबों के लिए 2344 प्रधानमंत्री आवास बनवाए जा रहे हैं।
तहसील भवन निर्माण में गड़बड़ी पर बताई गई लीपापोती
सहगल ने नवंबर में अपने पिछले दौरे में नवाबगंज में तहसील भवन निर्माण में घपला पकड़ा था। इस बार समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई के बारे में पूछा तो बताया गया कि कार्यदायी संस्था पैक्सफेेड मरम्मत कराई रही है। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग को ठीक कराए बगैर उसे हैंडओवर न किया जाए। उन्होंने 50 लाख तक के प्रोजेक्ट के जल्द से जल्द संबंधित विभागों को सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
भूमाफियाओं पर कार्रवाई तो दूर लिस्ट तक नहीं बनी
-प्रमुख सचिव इस पर नाराज हुए कि सरकार की बेशकीमती जमीनों पर भूमाफियाओं का कब्जा है, जबकि विभागों ने कार्रवाई करना तो दूर अब तक उसे चिह्नित तक नहीं किया है। सहगल ने एडीएम प्रशासन वीके सिंह से कहा इसके लिए भी कुछ कसरत कर लें, ताकि उनका ये काम उनके दूसरी जगह जाने के बाद भी याद रखा जाए।
31 जनवरी तक शुरू हो जाएगी सुपर स्पेशियलिटी में ओपीडी
सीएमओ ने प्रमुख सचिव को बताया कि 300 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में 31 जनवरी तक जितना संभव हो सकेगा, स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा। ओपीडी की सुविधा भी शुरू हो जाएगा।
बहेड़ी सीएचसी पर क्यों नहीं की अब तक कार्रवाई!
नवनीत सहगल ने सीएमओ से पूछा कि पिछली बार बहेड़ी सीएचसी में काफी गड़बड़ी मिली थीं, वहां क्या कार्रवाई हुई तो वह जवाब नहीं दे सके। प्रमुख सचिव ने आयुष्मान कार्ड योजना में 35 फीसदी लोगों को कार्ड न मिलने पर अफसरों को निशाने पर लिया।
गायों को चोकर कम और भूसा ज्यादा क्यों दिया जा रहा?
-प्रमुख सचिव ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से पूछा कि गौशाला में गायों को चोकर कम और भूसा ज्यादा क्यों दिया जा रहा है। रिठौरा की गौशाला में भी सहगल ने इस गड़बड़ी को पकड़ा था। इससे पूर्व नवंबर में भोजीपुरा के मझौआ गंगापुर में भी गौशाला में यह गड़बड़ी पकड़ी थी।
राशन घोटाला करने वाले कोटेदार से होगी रिकवरी, सप्लाई इंपेक्टर पर भी कार्रवाई
नवनीत सहगल ने नवाबगंज के मेथी नवदिया में चौपाल में ग्रामीणों की शिकायत में अंत्योदय योजना में राशन घोटाला पकड़ा था। समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव ने डीएसओ को निर्देश दिए कि कोटेदार ने कार्डधारकों को जितना कम राशन दिया है, उसकी जांच कर रिकवरी हो। सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच में इसे क्यों नहीं पकड़ा? इसलिए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
रिठौरा के खाद घोटाले में एडीओ पर भी कार्रवाई के आदेश
प्रमुख सचिव ने गुरुवार को रिठौरा की सहकारी समिति में खाद के स्टॉक में गड़बड़ी पकड़ी थी। समिति में कोऑपरेटिव का कोई अधिकारी जांच करने भी नहीं गया था। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को सचिव के साथ क्षेत्र के एडीओ कोऑपरेटिव पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
2000 बिजली उपभोक्ताओं को नहीं दिए जा रहे बिल
प्रमुख सचिव यह जानकर दंग रह गए कि जिले में सौभाग्य योजना के करीब 2000 ऐसे बिजली कनेक्शन है, जहां उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगे होने के बावजूद उनके बिल नहीं भेजे जा रहे हैं। बड़ी तादाद में भी कनेक्शनधारक हैं, जहां मीटर ही नहीं लगे हैं। उन्होंने पॉवर कॉरपोरेशन के अधिकारियों को इसकी जांच करने के निर्देश दिए।
31 मार्च तक सभी छूटे पात्र गरीबों को पेंशन योजना में करें शामिल
पेंशन स्कीमों की समीक्षा में समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि नवंबर से अब तक छह हजार से ज्यादा गरीबों को पेेंशन योजना में शामिल किया गया है। सहगल ने 31 मार्च तक जिले में सर्वे कराकर छूटे हुए सभी गरीब लाभार्थियों को पेंशन का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना में लाभार्थियों के चयन की अत्यंत खराब स्थिति पर नाराजगी जाहिर की।

ढाई महीने में सौ फीसदी आधार से जुड़ जाएं राशनकार्ड
प्रमुख सचिव ने डीएसओ सीमा त्रिपाठी को निर्देशित किया राशनकार्डों में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सभी कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने 31 मार्च तक ये काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed