{"_id":"5d89224e8ebc3e016b6af8af","slug":"smart-city-bareilly-news-bly377404677","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। लखनऊ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की समीक्षा की। बरेली से कमिश्नर रणवीर प्रसाद और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. इस बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम को सरकार से 60 करोड़ रुपये मिल चुके हैं, मगर अब तक सिर्फ प्रोजेक्ट ही बनाए जा रहे हैं। कोई भी विकास कार्य धरातल पर नहीं उतरा है। सोमवार को इसको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश से स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर और सीईओ की बैठक बुलाई थी। यहां से कमिश्नर रणवीर प्रसाद और नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। अधिकारियों ने बैठक में स्मार्ट सिटी के तहत तैयार हो चुके प्रोजेक्ट और जनता के साथ पहली बैठक की जानकारी दी। बताया गया कि स्मार्ट सिटी के तहत स्मार्ट क्लास, ओपन जिम और डेलापीर जंक्शन के टेंडर हो चुके हैं। हैंडीक्राफ्ट सेंटर, बिजनेस सेंटर, पीआर ब्रांडिंग आदि के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है और जल्दी ही इनकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस बैठक में स्मार्ट सिटी और नगर विकास विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।