{"_id":"5d5ef2e78ebc3e6c3b49d256","slug":"smart-city-bareilly-news-bly37329593","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी- ओपन जिम, डेलापीर जंक्शन और पीआर एजेंसी के वर्क ऑर्डर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी- ओपन जिम, डेलापीर जंक्शन और पीआर एजेंसी के वर्क ऑर्डर जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। स्मार्ट सिटी की बैठक में टेंडर प्रक्रिया फाइनल होने के बाद बृहस्पतिवार को ओपन जिम, डेलापीर जंक्शन और पीआर एजेंसी के प्रोजेक्ट शुरू करने की हरी झंडी दे दी गई। इसके साथ ही 35 करोड़ की राशि से बाकरगंज में कूड़ा निस्तारण, शहर में वर्टिकल गार्डन, स्मार्ट पाथ वे और सिटी फॉरेस्ट बनाने के प्रोजेक्ट पर मंथन हुआ।
कमिश्नरी सभागार में हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक में 2.74 करोड़ की राशि से विभिन्न पार्क में ओपन जिम, 4.72 करोड़ से डेलापीर जंक्शन एवं सौंदर्यीकरण और एक करोड़ की राशि के पीआर ब्रांडिंग के प्रोजेक्ट को शुरू करने की मंजूरी दी गई। पिछले दिनों इन प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शहर में सीवर लाइन डालने के जल निगम के प्रोजेक्ट के चलते शहरी क्षेत्र में प्रोजेक्ट में रुकावट आने की चर्चा हुई। इसके बाद तय किया गया कि कुछ अन्य प्रोजेक्ट पर काम किया जा सकता है। इसके तहत ही रामगंगानगर में 20 करोड़ की लागत से सिटी फॉरेस्ट विकसित करने पर बात हुई ताकि शहर के वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़े। गांधी उद्यान के पिछले गेट से अक्षर विहार तक करीब डेढ़ करोड़ से आठ फुट चौड़ा स्मार्ट फुटपाथ बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही शहर में कुछ अन्य स्थानों पर दो करोड़ से वर्टिकल गार्डन बनाने और करीब 12 करोड़ से बाकरगंज का कूड़ा निस्तारण के लिए प्रोजेक्ट लाने पर मंथन किया गया। तय हुआ कि इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे और फिर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कमिश्नर रणवीर प्रसाद, नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन., एक्सईएन संजय चौहान, एओ हृदय नारायण आदि मौजूद रहे।