फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smart chip crisis, driving license of more than three thousand people stuck

Bareilly News: स्मार्ट चिप का संकट, तीन हजार से ज्यादा लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस फंसे

Fri, 31 Mar 2023 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Smart chip crisis, driving license of more than three thousand people stuck
बरेली। जिले के तीन हजार से ज्यादा लोगों के स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) फंस गए हैं। इनके लाइसेंस पोर्टल पर तो शो कर रहे हैं, लेकिन प्रिंट नहीं हो पा रहे। यूक्रेन से आने वाले चिपयुक्त स्मार्टकार्ड की आपूर्ति युद्ध के चलते नहीं हो पा रही। इसकी वजह से चार महीने से स्थायी डीएल प्रिंट ही नहीं हो रहे।
विज्ञापन

जिले में औसतन सौ से ज्यादा लोग रोजाना स्थायी डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन करे हैं। विशेष प्रकार के चिपयुक्त स्मार्टकार्ड वाला स्थायी डीएल लखनऊ में प्रिंट होता है। 30 दिन के भीतर डाक से लाइसेंस आवेदक के घर पहुंचता है। चार महीने से आवेदकों को स्थायी डीएल मिले ही नहीं हैं। अधिकारियों का कहना है स्मार्टकार्ड की वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। अप्रैल मध्य तक समस्या खत्म होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

डरें नहीं, इस तरह कार्रवाई से बचें
डीएल नहीं होने पर वाहन चेकिंग और पुलिस से बचने के लिए लोग रास्ता बदल देते हैं। आरटीओ दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि डीएल के लिए आवेदन के बाद वाहन चेकिंग के दौरान आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दिखा सकता है। जिन लोगों के लाइसेंस पोर्टल पर शो हो रहे हैं, वे इसे डिजिलाॅकर में सुरक्षित कर सकते हैं। डिजीलॉकर में सुरक्षित लाइसेंस दिखाकर भी चालन की कार्रवाई से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
स्थायी डीएल में इस्तेमाल होने वाली स्मार्टकार्ड की सप्लाई यूक्रेन से होती है। एक साल से इसकी सप्लाई बंद होने से लाइसेंस प्रिंट नहीं हो पा रहे। अप्रैल मध्य तक समस्या खत्म होने की उम्मीद है। - दिनेश कुमार सिंह, आरटीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed