फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler son-in-law demanded extortion money of Rs 50 lakh in Bareilly

UP: स्मैक तस्कर के दामाद ने मांगी 50 लाख रुपये रंगदारी, बोला- अब योगी भी कुछ नहीं कर सकते

Sun, 09 Jun 2024 11:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 09 Jun 2024 11:37 AM IST
सार

बरेली में स्मैक तस्कर के दामाद की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसने प्लॉट पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया। प्लॉट मालिक से 50 लाख रुपये रंगदारी मांगी। आईजी के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Smack smuggler son-in-law demanded extortion money of Rs 50 lakh in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर उस्मान के दामाद जाकिर प्रधान ने प्लॉट पर हो रहे निर्माण को रुकवा दिया। लोगों को धमकाया कि अब योगी भी कुछ नहीं कर सकते। आरोप है कि प्रधान ने प्लॉट मालिक से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

विज्ञापन

  
चौधरी मोहल्ला निवासी अंकिश त्रिपाठी ने बताया कि उनकी जमीन शाहजहांपुर रोड पर आरटीओ दफ्तर के बगल में है। अंकिश के मुताबिक जब भी वह प्लॉट पर काम कराते हैं तो फतेहगंज पश्चिमी के कुख्यात स्मैक तस्कर उस्मान का दामाद जाकिर उसे रुकवा देता है। 
विज्ञापन


मार्च में जाकिर प्रधान ने हथियारों के दम पर रंगदारी मांगी थी। मजबूरी में दो लाख रुपये दे दिए थे। शुक्रवार को अंकिश प्लॉट पर कार्य करा रहे थे। तभी जाकिर अपने भाई वाजिद व आसिफ व 50 अन्य लोगों को लेकर आ धमका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोला- थाने में महीना देता हूं
आरोप है कि उसने हथियारों और तलवार से हमला कर काम रुकवा दिया। महिलाओं से छेड़खानी की। जाकिर प्रधान ने चौकीदारों को धमकी दी कि कि अब देश में सपा का जलवा है।  थाने में महीना देता हूं। अगर काम कराना है तो 50 लाख रुपये की रंगदारी देनी होगी।

पीड़ित का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे में भी धमकाने का घटनाक्रम रिकॉर्ड हो गया है। उन्होंने पूरे मामले की शिकायत आईजी से की। आईजी के आदेश पर जाकिर, वाजिद, आसिफ और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

नकवी की मौजूदगी में थामा भाजपा का झंडा 
जाकिर कैंट थाना क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत मोहनपुर का प्रधान है। लोकसभा चुनाव से पहले जाकिर ने भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी का कार्यक्रम एक बरातघर में कराया। यहां वह भाजपा में शामिल हो गया था। तब इस बात की काफी चर्चा रही कि तस्कर का दामाद किस तरह भाजपा में आ गया? 

ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा रोकने गए थे : जाकिर
जाकिर ने बताया कि ग्रामीणों की जमीन पर बरेली से आकर लोग कब्जा कर रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बाद हम मौके पर गए और अंकिश त्रिपाठी व उसके लोगों को आगाह किया कि भोले भाले ग्रामीणों की जमीन पर कब्जा न करें। अधिकारियों को गुमराह करके रिपोर्ट लिखाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed