फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sleeping alert devices will be installed in UP roadways buses

UP Roadways: रोडवेज की बसों में लगाई जाएंगी स्लीपिंग अलर्ट डिवाइस, झपकी आते ही चालक को जगाएंगी

Wed, 03 Apr 2024 02:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Apr 2024 02:16 PM IST
सार

झपकी आने पर होने वाले हादसों को रोकने के लिए अब रोडवेज बसों में ऐसी डिवाइस लगाई जाएगी, जो चालक झपकी आने पर अलर्ट कर देगी। पहले चरण में बरेली रीजन की लंबे रूट पर 75 बसों में यह आधुनिक सेंसर युक्त डिवाइस लगाई जाएगी।

विज्ञापन
Sleeping alert devices will be installed in UP roadways buses
सेटेलाइट बस अड्डा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोडवेज बसों में यात्रा के दौरान चालक को झपकी आने के कारण होने वाले हादसों को रोकने के लिए बसों में स्लीपिंग अलर्ट डिवाइस लगाई जाएंगी। यात्रा के दौरान चालक को झपकी आने पर सेंसर युक्त इस डिवाइस में अलार्म बोलेगा। इसके बाद भी अगर चालक को नींद और झपकी आती है तो तेज आवाज सायरन चालक-परिचालक समेत यात्रियों को भी अलर्ट कर देगा।

विज्ञापन


पहले चरण में बरेली रीजन की लंबे रूट पर 75 बसों में यह आधुनिक सेंसर युक्त डिवाइस लगाई जाएगी। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, एनसीआर के जिलों की बसों में डिवाइस लगाने का काम शुरू हो गया है। अप्रैल के अंत तक बरेली रीजन की बसों में भी डिवाइस लगाने का काम शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन

एक डिवाइस की कीमत 15 से 18 हजार रुपये 
एक स्लीपिंग अलर्ट डिवाइस की कीमत 15 से 18 हजार रुपये है। इस डिवाइस को चालक की सीट से कनेक्ट करते हुए लगाया जाएगा। डिवाइस के सेंसर चालक की आंखों के साथ चालक की मनोदशा पर भी नजर रखेंगे। चालक को नींद और झपकी आने पर दो बार अलार्म बोलेगा। इसके बाद सायरन बोलेगा।

सेवा प्रबंधक धनजीराज ने बताया कि रोडवेज बसों में स्लीपिंग अलर्ट डिवाइस लगाई जाएंगी। पहले चरण में बरेली रीजन की 75 बसों को डिवाइस लगाने के लिए चिन्हित किया गया है। यात्रा के दौरान बस चालक को झपकी या नींद आने पर इस डिवाइस में अलार्म और तेज आवाज सायरन बोलेगा। इससे हादसों का खतरा कम होगा और यात्रा सुरक्षित होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed