{"_id":"61d20c041a361152df6703b6","slug":"slaughting-in-izzatnagar-bareilly-news-bly4712852127","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जतनगर में फिर गोकशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जतनगर में फिर गोकशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। गोकशी की घटनाएं रोकने में इज्जतनगर पुलिस नाकाम साबित हो रही है। सहुआ के बाद अब मुड़िया अहमदनगर गांव के पास नकटिया नदी किनारे तमाम गोवंश की खालें और अवशेष मिले हैं। योगी सेना के पदाधिकारियों ने एडीजी, आईजी को ट्वीट किया तो इज्जतनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
इज्जतनगर में करीब महीने भर में गोकशी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पहले फरीदापुर चौधरी गांव में किला नदी किनारे खेत में अवैध स्लॉटर हाउस चलने का मामला सामने आया और फिर गांव में एक घर वध के लिए बांधे गए गोवंश बरामद हुए। इसके कुछ दिन बाद सहुआ गांव में गोकशी का मामला सामने आया। इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और इसी बीच रविवार को योगी सेना के हिमांशु पटेल, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार आदि को सूचना मिली कि मुड़िया अहमदनगर गांव के पास नकटिया नदी किनारे तमाम गोवंश का वध किया गया है। वे लोग मौके पर पहुंचे तो वहां पुरानी खालें पड़ी दिखीं, जिस पर उन्होंने अधिकारियों को ट्वीट कर दिया तो इज्जतनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की।