फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sky clear after rain, mercury rises three degrees due to sunshine

Bareilly News: बारिश के बाद आसमान साफ, धूप से तीन डिग्री चढ़ा पारा

Mon, 03 Mar 2025 02:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Sky clear after rain, mercury rises three degrees due to sunshine
बरेली। दो दिन तक हुई रिमझिम और हल्की बारिश के बाद रविवार को शहर में आसमान साफ रहा। चटख धूप निकली और दिन के पारे में तीन डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, मौसम विभाग की रिपोर्ट के अुनसार ग्रामीण इलाकों में मंडरा रहे बादलों ने 2.1 मिमी बारिश की।
विज्ञापन

शनिवार को बारिश के बाद भी दिन भर हल्के, घने बादल मंडराते रहे। रात भी बादलों के पहरे में रही। लिहाजा, रविवार को भी बादल मंडराने से बारिश की उम्मीद थी पर भोर में चली तेज हवा से बादलों का जमावड़ा नहीं हो सका। उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने से दिन भर तेज धूप निकली और अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त दर्ज कराते हुए 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम छह बजे के बाद हवा में मौजूद नमी ने हल्की ठंड का अहसास कराया। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नमी का स्तर 76 फीसदी रहा। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

--
मौसम इनपुट
27.5
12.5
धूप निकलेगी। हल्के बादल मंडरा सकते हैं।
सूर्योदय 6:35
सूर्यास्त 6:14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed