फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sixth merit list for B.Sc. Biology released.

Bareilly News: बीएससी जीव विज्ञान की छठी मेरिट सूची जारी

Thu, 23 Jul 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sixth merit list for B.Sc. Biology released.
बरेली। बरेली कॉलेज ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएससी जीव विज्ञान प्रथम सेमेस्टर की छठी मेरिट सूची जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में आया है, उन्हें बृहस्पतिवार तक शुल्क का भुगतान करना होगा। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रवेश दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने के अनुसार ओपन श्रेणी का मेरिट सूचकांक 65.984 से 64.600 तक निर्धारित किया गया है। ओपन महिला श्रेणी के लिए मेरिट सूचकांक 64.344 से 64.139 तय हुआ है। इसके अतिरिक्त, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, दिव्यांग और सैनिक आश्रितों को भी प्रवेश का अवसर मिला है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदकों को भी यह अवसर दिया गया है। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के आधिकारिक जालस्थल www.bcb.ac.in या www.bcb.sisums.net पर प्रवेश कर सकते हैं। उन्हें दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए अपनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मेरिट का निर्धारण महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय की प्रवेश नियमावली 2026-27 के तहत किया गया है। किसी भी विवाद की स्थिति में विश्वविद्यालय का निर्णय अंतिम माना जाएगा। प्रवेश संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए छात्र सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच बरेली कॉलेज के संगोष्ठी कक्ष में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed