फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   six year old student dies after being crushed by dumper in Bareilly

Bareilly News: स्कूल जा रहे कक्षा एक के छात्र को डंपर ने कुचला... मौत; बाइक सवार तीन लोग घायल

Fri, 15 Dec 2023 12:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

बरेली के शेरगढ़ क्षेत्र में शनिवार सुबह बाईपास पर दर्दनाक हादसा हो गया। युवा मंडल विद्यालय में पढ़ने जा रहे छह वर्षीय छात्र को अनियंत्रित डंपर ने कुचल दिया, जिससे मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जिससे उस पर सवार तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
six year old student dies after being crushed by dumper in Bareilly
डंपर के नीचे पड़ा बच्चे का जूता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शाही-शेरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार सुबह स्कूल जा रहे कक्षा एक के छात्र को बजरी ले जा रहे ओवरलोड डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक भी घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर जाम लगा दिया। डंपर चालक की पिटाई भी कर दी। तीन घंटे तक हंगामा होता रहा। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।

विज्ञापन


शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नगरिया कलां निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि उनका बेटा वैभव (6) युवा मंडल स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। घर से स्कूल की दूरी चार किमी है। वह ई-रिक्शा से स्कूल जाता था। शुक्रवार सुबह भी वह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। 
विज्ञापन


हिंदू बनी मुस्लिम टीचर: नेहा ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की शादी, मां बोलीं- बेटी को साथ रखने को तैयार, पर...
विज्ञापन
विज्ञापन


पहिये के नीचे आ गया था मासूम
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाही-शेरगढ़ मार्ग पर एक वाहन एजेंसी के पास बजरी से भरे डंपर ने वैभव को चपेट में ले लिया। पहिये के नीचे आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने चालक की पिटाई करने के साथ ही हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। डंपर मालिक को बुलाने की मांग कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया है। सुरेंद्र ने बताया कि उनके दो बेटों में वैभव छोटा था।

ओवरलोड होने की वजह से नहीं लग पाए ब्रेक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बजरी ले जा रहा डंपर ओवरलोड था। चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की थी मगर ओवरलोड होने की वजह से डंपर नहीं रुका। उत्तराखंड से बजरी लेकर आने वाले ओवरलोड वाहनों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं, मगर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो रही।



निजी अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज
डंपर की चपेट में आए शाही थाना क्षेत्र के गांव भमोरा निवासी हरस्वरूप, राकेश तथा नंदकिशोर को गंभीर चोटें आई हैं। निजी अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है। उनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed