फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six year old innocent found wandering in Mahamana Express

महामना एक्सप्रेस में भटकता मिला छह साल का मासूम

Sun, 07 Nov 2021 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Six year old innocent found wandering in Mahamana Express
जीआरपी ने घरवालों को सौंपा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। दिल्ली से वाराणसी जाने वाली 02218 महामना एक्सप्रेस में शनिवार को छह साल का मासूम लावारिस हालत में भटकता मिला। पैंट्रीकार में घूम रहे बच्चे को कर्मचारियों ने बरेली जंक्शन पर आरपीएफ के सुपुर्द किया। आरपीएफ ने परिजनों की तलाश कर बच्चे को उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

बरेली जंक्शन पर आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक वीके शिशोदिया ने बताया कि ट्रेन में मिला बच्चा गाजियाबाद के जस्सीपुर का रहने वाला है। रेलवे स्टेशन पर घूमते-घूमते वह ट्रेन में सवार हो गया। ट्रेन की पैंट्रीकार में भटक रहे बच्चे को स्टाफ ने टीटीई के सुपुर्द कर दिया। टीटीई ने बरेली जंक्शन पर ट्रेन रुकने पर बच्चे को आरपीएफ के हवाले कर दिया। बातचीत में बच्चे ने अपना नाम मोहम्मद अली बताया। इसके अलावा बच्चा कोई जवाब नहीं दे पाया। इस दौरान बच्चे की शर्ट पर एक नंबर लिखा हुआ दिखा। आरपीएफ ने जब शर्ट पर लिखे नंबर पर फोन किया तो बच्चे के दादा फखरूद्दीन ने फोन रिसीव किया। फखरूद्दीन ने बताया कि उनका पौत्र पिछले दो दिन से लापता है। आरीपएफ की ओर से बच्चे की सलामती की खबर सुन परिवार वालों ने राहत की सांस ली। शनिवार को ही दादा फखरूद्दीन समेत परिवार के कई लोग बरेली जंक्शन पहुंचे। आरपीएफ ने आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज देख बच्चे को परिवार वालों के सुपुर्द किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed