फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six trains passing through Bareilly cancelled

Bareilly News: बरेली से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें निरस्त

Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Six trains passing through Bareilly cancelled
बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़ स्टेशन पर तीसरी लाइन की कमीशनिंग और गोरखपुर-नकहा जंगल के बीच दूसरी लाइन की कमीशनिंग के लिए रेलवे ने 22 से 26 सितंबर तक ब्लॉक लिया है। इस दौरान बरेली से होकर गुजरने वाली छह ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 23 से 26 सितंबर तक, 15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस 24 व 27 सितंबर तक, 05579 पूर्णिया कैंट-आनंद विहार विशेष ट्रेन 23, 24 एवं 26 सितंबर को, 05580 आनंद विहार-पूर्णिया कैंट विशेष ट्रेन 24, 26 व 28 सितंबर को, 05049 छपरा-अमृतसर विशेष ट्रेन 26 सितंबर को, 05050 अमृतसर-छपरा विशेष ट्रेन 27 सितंबर को निरस्त रहेंगी। संवाद
विज्ञापन

वाराणासी-बरेली एक्सप्रेस का गाजीपुर सिटी तक विस्तार
बरेली। वाराणासी-बरेली एक्सप्रेस का गाजीपुर सिटी तक विस्तार किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर की ओर से जारी सूचना के मुताबिक चार ट्रेनों को विस्तार दिया गया है। इसमें 14235/36 वाराणासी-बरेली एक्सप्रेस भी शामिल है। 11 अक्तूबर को गाजीपुर सिटी से इसे झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटिकट यात्रियों से वसूला 75 हजार का जुर्माना
बरेली। मुरादाबाद मंडल की टीम ने शुक्रवार को जंक्शन पर किलेबंदी कर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 75,540 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत कुल 12 ट्रेनों की जांच की गई। इनमें 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस, 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 15005 राप्ती-गंगा एक्सप्रेस, 14307 प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, 14235 वाराणासी-बरेली एक्सप्रेस, 13152 कोलकाता एक्सप्रेस, 15910 अवध-असम एक्सप्रेस, 15211 जननायक एक्सप्रेस, 22454 मेरठ-लखनऊ सुपरफास्ट, 15933 न्यू तिनसुकिया-अमृतसर एक्सप्रेस और 54076 सीतापुर-बरेली ट्रेनें शामिल हैं। इस दौरान 99 यात्री बेटिकट मिले। 48 अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे थे। एक यात्री गंदगी फैलाते पकड़ा गया। सभी से जुर्माना वसूला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed