{"_id":"57e2f0784f1c1bff44a840a4","slug":"six-student-suspended-kesimti","type":"story","status":"publish","title_hn":"केसीएमटी के छह छात्र सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसीएमटी के छह छात्र सस्पेंड
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 22 Sep 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिठौरा। पीलीभीत रोड पर स्थित खंडेलवाल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज एंड टेकभनोलॉजी की कैंटीन में जूनियर छात्र को पीटने के मामले में छह सीनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है। बुधवार को अंबेडकर छात्र सभा के हंगामे के बाद कॉलेज प्रशासन ने यह कार्रवाई की। जूनियर छात्र इसे रैगिंग बता रहे हैं जबकि कॉलेज प्रशासन रैगिंग की बात से इनकार करते हुए कहा कि इसे मारपीट ही मान रहा है।
बीकाम फर्स्ट ईयर के छात्र मोहित कुमार ने सीनियर छात्रों पर मारपीट और रैगिंग का आरोप लगाया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कॉलेज की कैंटीन में कुछ छात्र कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। उनमें से एक ने कोल्डड्रिंक की बोतल को हिलाया तो कोल्डड्रिंक पास में बैठी एक छात्रा पर गिर गई, जिसका छात्रा के सहपाठी ने विरोध किया। इस पर सीनियर छात्र उस लड़के के साथ अभद्रता करने लगे। एक छात्र ने दोनों को झगड़ने से रोकने की कोशिश की, इस पर द्वितीय वर्ष के सीनियर छात्रों ने बेल्टों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि छात्र ने बीकाम के विभागाध्यक्ष से शिकायत की तो उन्होंने कार्रवाई करने के बजाय छात्र को ही डांटकर भगा दिया। सुनवाई न होने पर मामला लेकर अंबेडकर छात्रसभा के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह, सौरभ कुर्मी, रजत मिश्रा, अरविन्द गंगवार, मोहित पटेल आदि खंडेलवाल कालेज में महानिदेशक डॉ. अमरीश कुमार से मिले और आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्यवाही करने को ज्ञापन दिया। डायरेक्टर ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। शाम को मारपीट करने के आरोप में छह छात्रों को निलंबित कर दिया गया।
मामला रैगिंग का नही है बल्कि कैंटीन में मारपीट का है। इसकी जांच कराकर दोषी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अनुशासनहीनता पर किसी को नहीं बख्शा जाएगा। -डॉ. अमरेश कुमार, महानिदेशक