फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   six people scorched due to electrocution after tazia flag touched by high tension line in bareilly

Bareilly: हाईटेंशन लाइन से छू गया ताजिये का झंडा, करंट से बच्चों समेत छह झुलसे; हादसे के बाद बिजली गुल

Sat, 29 Jul 2023 10:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 29 Jul 2023 10:59 PM IST
सार

बरेली में ताजिया का झंडा हाईटेंशन लाइन से छू जाने से छह लोगों को तेज करंट लग गया। इससे झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद शहर के कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। 

विज्ञापन
six people scorched due to electrocution after tazia flag touched by high tension line in bareilly
अस्पताल में भर्ती पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में शनिवार शाम हरुनगला से उमरिया के करबला में ले जाए जा रहे ताजिया जुलूस में स्टील के पाइप में लगा धार्मिक झंडा हाईटेंशन लाइन से छू जाने से छह लोगों को तेज करंट लग गया। झुलसे लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


हरुनगला से हर साल दो बड़े ताजिया फाइक एनक्लेव होते हुए बिथरी के उमरिया गांव के करबला में दफनाए जाते हैं। शनिवार शाम पांच बजे तख्तदार नन्हे शाह और शाकिर मंसूरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग जुलूस लेकर फाइक एनक्लेव फेज टू से करबला जा रहे थे। दो तख्तों के बीच में डीजे साउंड की ठेली चल रही थी जिस पर कुछ लोग बैठे थे तो कुछ उससे सटकर चल रहे थे।

विज्ञापन

ये लोग झुलसे 

इसी ठेली पर स्टील के पाइप में धार्मिक झंडा लगा था जो ताजिये से ज्यादा ऊंचाई पर था। नन्हेशाह के मुताबिक एक जगह 33 हजार केवी क्षमता की हाईटेंशन लाइन कुछ नीचे थी। उससे स्टील का पाइप हल्का सा छू गया। इससे तेज धमाका हुआ और ठेली पर बैठे व पास में चल रहे साहिल (20), अली (11) पुत्र अकील, अरबाज (20), आदिल (12) पुत्र आरिफ, बुंदन शाह (60) व फरहान (15) पुत्र महशर तेज करंट से झुलस गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग गिरकर तड़पने लगे। आसपास से लोग दौड़े और इनकी हथेलियां व तलवे रगड़े। साथ में बारादरी थाने के दरोगा इसरार अली व टीम ने इनकी मदद की। तत्काल ही एंबुलेंस से इन्हें सतीपुर चौराहे के पास निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनका उपचार किया जा रहा है।

हादसे के बाद विद्युत आपूर्ति बंद 

ताजिये के जुलूस निकालने के लिए शनिवार दोपहर से ही किला सबस्टेशन की आपूर्ति बंद थी। दो लाख लोग गर्मी में परेशान हो रहे थे। शाम को जब हादसा हुआ तो सिविल लाइंस को छोड़कर पूरे शहर की आपूर्ति ठप कर दी गई। 12 लाख की आबादी अंधेरे में डूब गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed