{"_id":"5a280c521a28bc1425c198e4635ec954","slug":"six-people-ended-up-in-corruption-facility-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्ट्राचार में बंद हो गए छह जन सुविधा केंद्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्ट्राचार में बंद हो गए छह जन सुविधा केंद्र
बरेली
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
‘से नो टू करप्शन’ अभियान में भ्रष्टाचार का खुलासा होने पर छह जन सुुविधा केंद्रों को अस्थायी तौर पर बंद करने के आदेश कर दिए गए हैं। इन पर निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि वसूलने के आरोप की पुष्टि होने पर स्थायी तौर पर बंदी के लिए डीएम से अनुमति मांगी गई है।
जिलाधिकारी गौरव दयाल के स्तर से ‘से नो टू करप्शन’ अभियान के तहत जनता से सीधे जुड़े विभागों में भ्रष्टाचार रोकने की कवायद की जा रही है। इसी अभियान के तहत जन सेवा केंद्रों की रेंडम पड़ताल कराई गई, जिसमें उनई (बहेड़ी) स्थित हरी सिंह के जन सुविधा केंद्र में निर्धारित शुल्क बीस रुपये से अधिक धनराशि वसूलने की पुष्टि हुई। इसी आधार पर इस केंद्र की सेवा तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई।
करगैना में सीमा मिश्रा का जन सुविधा केंद्र भी भ्रष्टाचार के आरोप में अस्थाई तौर पर बंद कर दिया गया है। इसी तरह उनसी में बबिता सिंह, अलीगंज (आंवला) में कुलदीप पाराशरी, ईसानगर में जाकिर तथा गैनी आंवला में बनवारीलाल वर्मा का जन सुविधा केंद्र बंद कर दिया है।
विज्ञापन
से नो टू करप्शन के प्रभारी मनोज शर्मा ने बताया कि नियम है कि इन जन सुविधा केंद्रों के प्रभारी लोगों से 20 रुपये ही लेने के लिए अधिकृत हैं। इसके बावजूद यह 200 से लेकर 500 रुपये तक एक-एक प्रमाणपत्र के लिए वसूल रहे हैं। वारिसान, जाति, आय, निवास प्रमाणपत्रों के अलावा खसरा खतौनी की नकल तथा राशन कार्ड की फीडिंग के नाम पर 200 रुपये से अधिक वसूल रहे हैं। ये शिकायतें लोगों ने की, इनके जांच में सही पाए जाने पर ही यह कार्रवाई की गई है।
एक अन्य शिकायत में कानूनगो ने वरिसान प्रमाणपत्र को रिपोर्ट लगाने के 200 रुपये मांगने का पुष्टि हुई है। इस मामले में एडीएम (प्रशासन) अरुण कुमार ने एसडीएम आंवला के माध्यम से कानूनगो का जवाब मंगा है। उनका जवाब मिलते ही इस मामले में कानूनगो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।