फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six mobile teams will monitor the board exam

छह सचल दल की निगरानी में होगी बोर्ड परीक्षा 

Sun, 05 Mar 2017 01:14 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 05 Mar 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
Six mobile teams will monitor the board exam
Six mobile teams will monitor the board exam - फोटो : बरेली, अमर उजाला
सोलह मार्च से शुरू हो रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं के लिए बोर्ड के निर्देश पर छह सचल दल का गठन किया गया है। अबतक जिले के लिए पांच सचल दल ही गठित किए जाते थे। डीआईओएस ने शनिवार को सचल दल का गठन कर दिया। प्रत्येक सचल दल में दो-दो महिला शिक्षकों को भी शामिल किया गया है ताकि परीक्षा कक्ष में उनकी भी तलाशी हो सके। 133 केंदों पर दसवीं और बारहवीं के 97803 छात्र शामिल होंगे। सचल दल के साथ पुलिस बल और केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एसएसपी को पत्र भेजा है। प्रत्येक केंद्र पर दो दो पुलिस कर्मी और सचल दल के साथ दो दो पुलिस कर्मी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

कई केंद्रों पर अब भी फर्नीचर की दिक्कत आ रही है। केंद्र व्यवस्थापकों ने पत्र लिखकर डीआईओएसए से फर्नीचर उपलब्ध कराने की मांग की है। डीआईओएस मुन्ने अली ने बताया कि जिन केंद्रों से फर्नीचर की दिक्कत आ रही है वहां पड़ोस के कॉलेजों से फर्नीचर पहुुंचा जाएगा
विज्ञापन


बाहर के प्रधानाचार्य को नहीं बनाया जाएगा केंद्र व्यवस्थापक
परीक्षा केंद्रों पर कॉलेज के प्रधानाचार्य को ही केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा। किसी बाहरी को केंद्र व्यवस्थापक नहीं बनाया जाएगा। डीआईओएस ने बताया कि जिन केंद्रों को लेकर शिकायतें होंगी या दागदार होंगे केवल वहीं ही दूसरे कॉलेज का प्रधानाचार्य केंद्र व्यवस्थापक बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईओएस से फर्नीचर के लिए लगाई गुहार
काफी कॉलेजों में फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। कॉलेज प्रशासन की तरफ से डीआईओएस को समस्याएं सुनाई जा रही हैं। बिशप मंडल इंटर कॉलेज, बहेड़ी के शफीक अहमद इंटर कॉलेज, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज सेंटर के केन्द्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को फर्नीचर की समस्या सुनाईं। नवादा शेखान के जनता इंटर कॉलेज प्रयागो हायर सेकेंड्री स्कूल रविंद्र नगर शांति अग्रवाल हायर सेकेंड्री हाईस्कूल को पत्र लिखकर बिशप मंडल इंटर कॉलेज पर 500 छात्रों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था कराने के आदेश दिए। डीआईओएस ने अंत्योदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और डॉॅ.भीमराव अंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहेड़ी के मैनेजमेंट को आदेश दिया है कि वह शफीक अहमद इंटर कॉलेज पर 300 छात्रों के लिए फर्नीचर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आदर्श कन्या इंटर कॉलेज के 500 छात्रों के लिए स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज दलपतपुर, फैजाने सादात इंटर कॉलेज देवरनियां दयानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ारामनगर से फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed