फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six injured in separate accidents, referred

Bareilly News: अलग-अलग हादसों में छह घायल, रेफर

Fri, 25 Sep 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Six injured in separate accidents, referred
मीरगंज। नेशनल हाईवे पर धनेटा के पास बृहस्पतिवार शाम कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सिंधौली चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली के कट मारने से ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम धनेटा के पास कार हादसे में कार सवार नगमा (20), इमरान (30), रुखसाना (40) और जाबिर (55), निवासी सिक्यूमिया थाना बिलासपुर, रामपुर घायल हो गए। दूसरा हादसा सिंधौली चौराहे के पास हुआ। यहां ट्रैक्टर-ट्रॉली के कट मारने से ई-रिक्शा हादसे में परचवा मीरगंज निवासी 70 वर्षीय राजाराम और भोपतपुर थाना मिलक, रामपुर निवासी 53 वर्षीय रामपाल घायल हो गए। सभी को सीएचसी से बरेली अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन

सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि सभी घायलों को उपचार जारी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed