फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six injured in separate accidents

Bareilly News: अलग-अलग हादसों में छह घायल

Sun, 09 Jun 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Six injured in separate accidents
फतेहगंज पश्चिमी। नेशनल हाईवे पर दो अलग-अलग हादसों में छह लोग घायल हो गए। शनिवार दोपहर नेशनल हाईवे पर गांव पट्टी के पास वाहन की टक्कर से रामपुर जिले के मिलक कस्बा निवासी बाइक सवार शांति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा है। शाम को दूसरा हादसा माधौपुर ओवरब्रिज पर हुआ। फतेहगंज कस्बे से सवारी भरकर बरेली जा रहा टेंपो अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज पर पलट गया। इससे उसमें बैठीं सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल भेज दिया है। थाना और कस्बा मीरगंज निवासी दुष्यंत कुमार, खिफायत हुसैन, थाना कैंट के गांव लखौरा निवासी जगदीश कुमार आदि का उपचार चल रहा है। शांति कुमार और दुष्यंत कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

टेंपो पलटने से कई यात्री घायल

बरेली। किला थाना क्षेत्र के बाकरगंज की निवासी सरीना (35) शनिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराई गईं। सरीना ने बताया कि वह लोगों के घरों में काम करती हैं। शुक्रवार शाम वह टेंपो से काम करने के लिए मौला नगर की तरफ जा रही थीं। तभी रास्ते में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया। टेंपो में बैठीं नेहा, मुस्कान और उनके बच्चों सहित सरीना गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed