फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six hours power cut, 15 thousand consumers affected

Bareilly News: छह घंटे बिजली कटौती, 15 हजार उपभोक्ता प्रभावित

Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Six hours power cut, 15 thousand consumers affected
बरेली। होली के कारण सोमवार और मंगलवार को शहर बिजली कटौती से मुक्त रहा, अब बुधवार से फिर मरम्मत के कार्यों के चलते बिजली कटौती शुरू हो गई है। बुधवार को अलग-अलग इलाकों में मरम्मत के कार्यों के बीच छह घंटे तक कटौती की गई। इससे 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए। बृहस्पतिवार को भी शहर के कई इलाकों में बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को महानगर उपकेंद्र के फीडर महानगर पार्ट-2 पर कार्य के बीच आधे महानगर में आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा आशुतोष सिटी, परवाना नगर, मुंशीनगर, आकांक्षा एन्क्लेंव और बनखंडी नाथ फीडर पर भी मरम्मत के काम किए गए। इस कारण इन फीडरों से जुड़े इलाकों में सुबह 11 से शाम चार बजे तक कटौती की गई। इधर, जगतपुर उपकेंद्र के 1100 केवी चक चुंगी और रोहली टोला फीडरों पर मरम्मत के साथ ट्रांसफार्मरों से संबंधी काम भी किया गया। इन इलाकों में भी पांच घंटे तक कटौती की गई। अधिशासी अभियंता गौरव शुक्ला ने बताया कि गर्मियों के सीजन में आपूर्ति लगातार होती रहे। इसको लेकर अभी से मरम्मत संबंधी काम पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed