फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six coaching institutes and libraries sealed for negligence in safety standards

Bareilly News: सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर छह कोचिंग-लाइब्रेरी सील

Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 28 Jun 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Six coaching institutes and libraries sealed for negligence in safety standards
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए), पुलिस, प्रशासन व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को शहर के नौ कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी व जिम की जांच की। सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर छह संस्थानों को सील कर दिया गया, जबकि तीन अन्य को मानचित्र एवं अग्निशमन विभाग की एनओसी पेश करने के लिए नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीडीए की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए ऐसे संयुक्त अभियान लगातार चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा, बीडीए के विशेष कार्याधिकारी अजीत सिंह, सहायक अभियंता सीताराम मौजूद रहे।
विज्ञापन


करगैना स्थित सोमिक लाइव साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड, वैदास क्लासेज, राजश्री लाइब्रेरी, बदायूं रोड स्थित एक्सप्लोर लाइब्रेरी, सुभाषनगर की अनंत ज्ञान लाइब्रेरी, और एकतानगर स्थित माया एकेडमी ऑफ एडवांस सिनेमेटिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाषनगर स्थित स्टडीज वेब क्लासेस एंड लाइब्रेरी, सर्वोदयनगर स्थित एक्सप्लोर स्टडीज और एकतानगर स्थित ऑनिक्स फिटनेस जिम।
आवास विकास परिषद की तरफ से शनिवार को अग्नि सुरक्षा के मानकों की अनदेखी कर रहे शहर के आठ कोचिंग सेंटर चिह्नित किए गए हैं। इसमें सिविल लाइंस के दो, महानगर योजना संख्या सात के तीन और राजेंद्रनगर के तीन सेंटर शामिल हैं। अधिशासी अभियंता राजेंद्रनाथ राम ने बताया कि सोमवार को इन केंद्रों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed