फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six and a half years imprisonment for driving a stolen bike with a fake number plate

Bareilly News: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाले को साढ़े छह साल कैद

Sun, 03 Aug 2025 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Six and a half years imprisonment for driving a stolen bike with a fake number plate
बरेली। एसीजेएम कोर्ट संख्या-एक ने चोरी की बाइक को फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलाने वाले लखीमपुर खीरी के थाना व कस्बा हैदराबाद निवासी कफील अहमद को छह साल छह माह कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर दोषी को 15 दिन अतिरिक्त जेल में रहना होगा। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 12 मार्च 2025 की रात बारादरी थाना क्षेत्र के ईंट पजाया चौराहे के पास से कफील को एक बाइक के साथ हिरासत में लिया था। पड़ताल में पता लगा कि बाइक चोरी की है। उस पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई है। उप निरीक्षक राकेश सिंह की ओर से कफील के खिलाफ बारादरी थाने में संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। सुनवाई के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल किया। इसे आधार मानते हुए कोर्ट ने उसे दोषी करार दिया और कैद व जुर्माने की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed