फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SIT raids... Directors of Amar Jyoti company were not found even after questioning their close ones

Bareilly News: एसआईटी का छापा... करीबियों से पूछताछ नहीं मिले अमर ज्योति कंपनी के निदेशक

Thu, 12 Jun 2025 02:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
SIT raids... Directors of Amar Jyoti company were not found even after questioning their close ones
बरेली। एसआईटी ने अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड कंपनी घोटाले में नामजद भाजपा से निष्कासित सूर्यकांत मौर्य और उसके भाई शशिकांत की तलाश में मंगलवार रात और बुधवार को दिन में उनके आवास पर छापा मारा।
विज्ञापन

उनके करीबियों से पूछताछ की, लेकिन दोनों भाई हत्थे नहीं चढ़े। निवेशकों से 800 करोड़ की ठगी के मामले में भी एसआईटी ने सबूत खंगाले हैं। दोनों भाई भूमिगत हो गए हैं और कटरा चांद खां सिंधु नगर कॉलोनी के सामने स्थिति आवास पर भी ताला लगा है।
विज्ञापन

अमर ज्योति यूनिवर्स निधि के निदेशक शशिकांत मौर्य, उसके भाई सूर्यकांत, मैनेजर अमित सिंह, एजेंट सुनील बाबू मौर्य के खिलाफ बदायूं कोतवाली में एक जून को असद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले बरेली में कटरा चांद खां स्थित सूर्यकांत और शशिकांत के घर पर निवेशकों ने दो दिन तक हंगामा किया था। बदायूं में दोनों भाइयों के खिलाफ अब तक 400 से ज्यादा तहरीर आ चुकी हैं।
कंपनी में निवेश के नाम पर दोनों भाई कई लोगों से ठगी करने के बाद भूमिगत हैं। निवेशक आरोपियों के घर के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन वह नहीं मिल रहे। बरेली में भी दोनों भाई इसी तरह की कंपनियां चला रहे हैं। इनकी पांच कंपनियां बताई जाती हैं।
निवेशकों से करोड़ों की ठगी और घोटाले के मामले में जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। बदायूं के एसपी सिटी बिजेंद्र द्विवेदी के नेतृत्व में मंगलवार रात और बुधवार को दिन में एसआईटी ने कटरा चांद खां सिंधु नगर कॉलोनी के सामने स्थिति सूर्यकांत और शशिकांत के आवास पर छापा मारा, इनके करीबियों से पूछताछ की।

बुधवार को कार्रवाई के दौरान कई निवेशक भी यहां पहुंच गए। फिलहाल दोनों भाई फरार हैं। कार्रवाई के लिए बरेली आए एसपी सिटी बदायूं ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी घोटाले की परतें खुलती जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed