{"_id":"660e38b9ef344c941e0f67fa","slug":"sister-drink-alcohol-so-i-killed-her-and-buried-in-room-then-floor-was-laid-on-top-in-bareilly-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'परिवार की बदनामी...' इसलिए बहन को मार डाला, फिर जमीन में गाड़ दी लाश, कातिल भाई का चौंकाने वाला कबूलनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'परिवार की बदनामी...' इसलिए बहन को मार डाला, फिर जमीन में गाड़ दी लाश, कातिल भाई का चौंकाने वाला कबूलनामा
Thu, 04 Apr 2024 11:31 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:31 AM IST
सार
बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक भाई ने बहन को मार डाला। इसके बाद शव घर में ही दफना दिया। आरोपी ने फिर फर्श करा दिया। कातिल भाई ने हत्या करने की वजह चौंकाने वाली बताई है।
विज्ञापन
murder in bareilly
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के सुभाषनगर थाना इलाके के गांव सनईया धनसिंह में छोटे भाई ने बहन की हत्या करके शव घर में ही दफना दिया। बुधवार को 18 दिन बाद पुलिस ने भाई की निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी का आपराधिक इतिहास है। वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी कर चुकी है।
सनईया धनसिंह निवासी तेजराम की बेटी रानी (39) की शादी 20 साल पहले रुद्रपुर के शिव नगर निवासी अलकेश से हुई थी। 15 मार्च को रानी छोटे भाई लखन के घर आई थीं। शाम को वह लापता हो गई थीं। लखन ने 17 मार्च को सुभाषनगर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। पुलिस को रानी के छोटे भाई रामू पर शक हुआ तो उससे पूछताछ की।
पहले रामू पुलिस को उलझाता रहा पर सख्ती से पूछताछ करने पर सच्चाई उगल दी। उसने बताया कि 15 मार्च को रानी उसके घर आई थी। वह बेटी की शादी के लिए रुपये मांग रही थी। उस समय वह शराब के नशे में था। बहन से कुछ तकरार हो गई तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी। रामू एक कॉल गर्ल की हत्या के मामले में जेल गया था। तब रानी ने ही उसकी जमानत कराई थी।
विज्ञापन
घर में नए फर्श और आरोपी के व्यवहार से गहराया शक
रामू ने कुछ समय पहले टेंपो खरीदने के लिए रानी से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रानी ने कुछ दिन पहले ही अपनी बेटी शिवानी की शादी तय की थी। इसी सिलसिले में वह मायके आई थीं। रानी के गुमशुदा होने के बाद लखन उसकी तलाश कर रहा था, जबकि रामू के चेहरे पर शिकन तक न थी।

तीन-चार दिन तक उसने किसी को अपने घर आने ही नहीं दिया। वह घर का दरवाजा भी बंद रखने लगा। लखन रामू के घर गया तो उसने कमरे में नया फर्श देखा। इस बारे में लखन ने पुलिस को सूचना दी। तब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और मामला खुल गया।
रामू बोला- शराब पीती थी रानीरामू ने बताया कि बहन रानी शराब पीती थी। नशे की हालत में इधर-उधर घूमती थी। इस कारण उसकी और परिवार की काफी बदनामी हो रही थी। 15 मार्च को भी बहन ने शराब पी रखी थी। उसने यह भी बताया कि कई बार उसने भी बहन के साथ शराब पी थी। 15 मार्च को भी दोनों शराब के नशे में थे।
घर में नए फर्श और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए शक के आधार पर उससे पूछताछ की गई। इसमें आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ प्रथम