{"_id":"6928bec31b6af53f400e23d4","slug":"sir-adm-arrived-to-see-the-progress-of-the-work-had-an-argument-with-the-councilor-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2821-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआईआर : कार्य की प्रगति देखने पहंची एडीएम, सभासद से कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईआर : कार्य की प्रगति देखने पहंची एडीएम, सभासद से कहासुनी
विज्ञापन
आंवला। मोहल्ला बाग बख्शी के बूथ पर बृहस्पतिवार को एसआईआर कार्य की प्रगति को देखने पहुचीं एडीएम ई पूर्णिमा सिंह से सभासद राधेश्याम की कहासुनी हो गई। एडीएम ई की सूचना पर आई पुलिस ने सभासद को थाने पर बैठा लिया। इसके बाद जुटे अन्य सभासदों ने हंगामा कर दिया।
सभासदों के अनुसार, बृहस्पतिवार को मोहल्ला बाग बख्शी के बूथ पर पहुंची तो वहां मौजूद सभासद राधेश्याम ने बीएलओ द्वारा किए जा रहे कार्य को लेकर एडीएम ई से बातचीत की। इस दौरान कहासुनी के बाद सभासद को पुलिस द्वारा थाने में बैठा दिया गया। जब इसकी जानकारी अन्य सभासदों को हुई तो वे एकत्रित होकर थाने पहुंचे और आक्रोशित होकर कहा कि सभी सभासद अपने क्षेत्र में बीएलओ की हरसंभव मदद कर रहे हैं। एसआईआर के कार्य को संपन्न करने की जिम्मेदारी बीएलओ की है न कि सभासद की। ऐसे में एडीएम द्वारा बेवजह हमारे सभासद को थाने में बैठाना गलत है।
हंगामे के बाद पशुधन मंत्री की तरफ से फोन आने पर पुलिस ने सभासद को छोड़ दिया। थाने पहुंचने वाले में चेयरमैन आबिद अली, पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना, सभासद सचिन गुप्ता, रामपाल गुप्ता, मोहम्मद अहमद, रामवीर प्रजापति, संजय अग्रवाल बौबी, बिल्लू सिंह, परवेज वेग, दिनेश मौर्य, सूरजपाल मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद