फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Single phase power supply affected in many areas

Bareilly News: सिंगल फेज से कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित

Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Single phase power supply affected in many areas
श्यामगंज सब्जी मंडी, श्रीकृष्णा रेजिडेंसी, चंद्रपुरी, शहदाना में बुधवार को सिंगल फेज की समस्या से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित श्यामगंज सब्जी मंडी के पास शाम 4:20 बजे एक फेज में लाइट न होने से स्थानीय लोगों को दिक्कत हुई। यह तीन घंटे बाद सही हो सका। सुभाषनगर उपकेंद्र से पोषित श्रीकृष्णा रेजिडेंसी, साउथ सिटी करगैना में फेस गायब होने से दो घंटे तक दिक्कत रही। राजेंद्रनगर उपकेंद्र से जुड़े चंद्रपुरी प्रेमनगर लाइन पार में करीब साढ़े पांच बजे लाइट चली गई। उपभोक्ताओं ने शिकायत की तो दो घंटे बाद लाइट ठीक की गई। शाहदाना में अपराह्न साढ़े तीन बजे लाइट चली गई। यहां भी ढाई घंटे बाद आपूर्ति चालू हो सकी। अधिशासी अभियंता नितिन कुमार ने बताया कि जिन जगहों पर समस्या आई थी, उसको ठीक करा दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed