फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sin increases by hiding and virtue decreases by more discussion

Bareilly News: पाप छिपाने से बढ़ता है और अधिक चर्चा से पुण्य होता है कम

Sun, 02 Apr 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 02 Apr 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Sin increases by hiding and virtue decreases by more discussion
बरेली। पाप छिपाने से बढ़ता है और अधिक चर्चा से पुण्य कम हो जाता है। अनजाने में किए गए अपराध को भगवान भी क्षमा कर देते हैं, लेकिन जानबूझकर किए गए पाप को प्रभु कभी माफ नहीं करते। इसलिए पापियों का मन कभी भजन में नहीं लगता है और वह प्रभु की कृपा से वंचित रहते हैं।
विज्ञापन

खुशहाली फाउंडेशन की ओर से मॉडल टाउन स्थित श्रीहरि मंदिर में चल रही श्रीराम कथा में शनिवार को कथा व्यास संत विजय कौशल महाराज ने यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि राजपाट छोड़ने की भगवान के चेहरे पर तनिक भी शिकन नहीं थी, क्योंकि उन्होंने तो अवतार ही लोगों को मर्यादा का पाठ पढ़ाने के लिए लिया था। उन्होंने वनगमन के दौरान जहां तमाम कुरीतियों का खात्मा किया। वहीं, समुद्र पर सेतु बनाकर भारतीय संस्कृति में लंका की राक्षसी प्रवृत्ति को समाहित किया। गंगा के महत्व को बताते हुए उन्होंने सलाह दी कि गंगा जल का आचमन अवश्य करें और अवसर मिले तो गंगा स्नान के उपरांत ब्राह्मण को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान दें। कथाव्यास ने अंत में सीता स्वयंवर का वर्णन किया जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गए।
विज्ञापन

कथा के मुख्य यजमान दिनेश गोयल एवं विनय खंडेलवाल सपत्नीक रहो। करुणा सेवा समिति की डॉ. रुचि अग्रवाल और रोटी बैंक के प्रमेंद्र माहेश्वरी ने आरती की। मंच से अखंड भारत गौरव ट्रस्ट और रोटी बैंक को सम्मानित किया गया। राम कथा आयोजन समिति के अध्यक्ष अतुल खंडेलवाल ने बताया कि रविवार को कथा का समापन भंडारे के साथ किया जाएगा। कथा में खुशहाली फाउंडेशन के संस्थापक समीर मोहन, डॉ. अजय यादव, अमित अग्रवाल, श्रीहरि मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सतीश खट्टर, महामंत्री रवि छाबड़ा, आईवीआरआई के निदेशक डॉ. त्रिवेणी दत्त, डॉ. विनोद पागरानी, राजीव अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। मंच का संचालन डॉ बृजेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed