Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sighs of unheard patients... Medicines in junk

फिर मिली कबाड़ में दवाएं

Fri, 02 Sep 2022 03:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
Sighs of unheard patients... Medicines in junk
दोबारा मिलीं दवाएं।
बरेली। सीएमओ कार्यालय के कबाड़ में बृहस्पतिवार को एक बार फिर गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को दी जाने वाली दवाओं की बड़ी खेप मिली। सीएमओ ने पिछली बार दवाओं की बरामदगी की जांच कर रही कमेटी को इस मामले की भी जांच करने का निर्देश दिया है। हालांकि बचाव की कोशिशें भी शुरू हो गई हैं। सरकारी दवाओं को कबाड़ में डंप करने के पीछे मरीजों से बाहर से खरीद कराने का खेल होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ के निरीक्षण के दौरान करीब सप्ताह भर पहले भी कबाड़ भरे एक कमरे में दवाओं की खेप मिली थी। जांच में पता चला था कि दवाएं मेडिकल मोबाइल यूनिट (एमएमयू) की हैं। एमएमयू प्रभारी का जवाब सीडीओ को भेजा जा चुका है लेकिन इसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस प्रकरण की विभागीय जांच भी शुरू की गई थी जिसका अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। इस बीच बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय के पहले तल पर इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम कार्यालय के ठीक सामने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के कार्यालय के पास बंद पड़े कक्ष को सफाई के लिए खोला गया तो उसमें भी दवाओं की बड़ी खेप डंप पाई गई। इन दवाओं में ग्लूकोज की बोतल, ब्रूफेन, आइस पैकेट, कैल्शियम, विटामिन की गोलियां, कई तरह के सिरप समेत ऐसी दवाएं थीं जो महिलाओं और नवजात बच्चों को दी जाती हैं।
विज्ञापन

तमाम शिकायतों के बावजूद नहीं बंद
हो पाया बाहर से दवाएं मंगाने का खेल
जिला पुरुष और महिला अस्पताल में मरीजों को बाहर से दवाएं लाने के लिए मजबूर करने की शिकायतें आम हैं, लेकिन न तो कभी इनकी गंभीरता से जांच हुई न ही यह सिलसिला रोकने की कोशिश। कबाड़ में मिली दवाएं एमएमयू की बताए जाने से यह साबित हो ही गया कि न सरकारी अभियानों में दवाओं वितरण किया जा रहा है न ओपीडी में। एमएमयू के पिछले स्पष्टीकरण में कहा गया था कि दवाएं ओपीडी में वितरण के लिए दी गई थीं जिन्हें कोरोना के कारण नहीं बांटा जा सका। सवाल उठता है कि कोरोना के दौर अगर ओपीडी चल रही थी तो दवाएं क्यों नहीं बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा के लिए जीवनदायिनी हैं ये दवाएं
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक ओआरएस के पैकेट बच्चों को दस्त से बचाने के लिए दिए जाते हैं। ब्रूफेन सिरप दर्द, पैरासिटामॉल सिरप बुखार, फोलिक एसिड की गोलियां खून की कमी और कै ल्शियम की गोलियां हड्डी की कमजोरी दूर करने के लिए दी जाती हैं। ग्लूकोज की बोतल महिलाओं के लिए हैं। आइस पैकेट दवाओं का तापमान स्थिर रखने के लिए होते हैं। कहा. बच्चों को फोलिक एसिड और ओआरएस समय पर न मिले तो उनकी हालत गंभीर हो सकती है। महिलाओं को प्रसव में दिक्कत आती है।
कई सालों से नहीं हो रही है
मातृ-शिशु मृत्युदर की गणना
पारिवारिक परामर्शदाता अरुण के मुताबिक 2012-13 के वार्षिक फैमिली हेल्थ सर्वे के अनुसार बच्चों की मृत्यु दर प्रति हजार 78 और नवजात शिशु मृत्यु दर प्रति हजार 52 थी। प्रसूता की मृत्यु दर प्रति एक लाख 196 थी। जच्चा-बच्चा की मृत्यु का प्रमुख कारण पोषण की कमी माना जाता है। 2012-13 के बाद यह गणना नहीं हुई।
फिर कोरोना का बहाना
एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक जो दवाएं मिल रही हैं, उनकी एक्सपायरी डेट करीब डेढ़ साल पहले की है। यानी करीब दो साल पहले एमएमयू को दी गई थीं। कोरोना में एमएमयू की ड्यूटी सैंपलिंग पर लगाए जाने से दवा वितरण न कर पाने की बात प्रभारी ने कही है। उन्होंने कहा कि स्टोर से रिलीज होने पर जिसे दवाएं दी गईं, वही इसका जिम्मेदार है।

दवा कबाड़ में डंप करने के प्रकरण में एमएमयू प्रभारी का स्पष्टीकरण सीडीओ को भेज दिया गया है। सीडीओ के स्तर से ही कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे। जो दवाएं बृहस्पतिवार को मिली हैं, पता चला है कि यह भी वही दवाएं हैं, जो पहले मिली थीं लेकिन एमएमयू ने उसे हटाया नहीं था। - डॉ. बलवीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed